12.2 C
London
Sunday, February 22, 2026
Homeराज्यSI की पत्नी ने मायके में लगाई फांसी, ससुराल वालों पर लगाया...

SI की पत्नी ने मायके में लगाई फांसी, ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Published on

जयपुर ,

जयपुर में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति CISF में सब इंस्पेक्टर है और उसकी पोस्टिंग भुवनेश्वर में है. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला. इसमें उसने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘इतना परेशान करने के बाद भी इन्हें चैन नहीं मिला, तो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. मैं सुसाइड कर रही हूं, इन्हें सजा जरूर दें भगवान’. घटना मानसरोवर थाना इलाके की है, जहां 25 वर्षीय शिवानी बढाणा बीते 7 मार्च को होली पर अपने पीहर आई थी.

परिवार के सभी सदस्य होली की तैयारियों में लगे थे. देर शाम तक जब शिवानी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली. तो परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और जोर-जोर से आवाजें लगाईं. मगर, अंदर से कोई रिप्लाई नहीं आया. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा, तो शिवानी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए.

पलंग के नीचे से पुलिस को मिला सुसाइड नोट
परिजनों ने तुरंत ही फांसी के फंदे पर लटकी शिवानी को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पलंग के नीचे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया है और उसी के आधार पर जांच की जा रही है.

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी
मृतका के पिता कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी दिसंबर 2021 में शाहपुरा के रहने वाले प्रसनजीत से की थी. वह भुवनेश्वर में CISF में SI के पद पर तैनात है. शादी में उन्होंने किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी और अपनी हैसियत के हिसाब से कार, कैश से लेकर भरपूर दहेज भी दिया.

मगर, शादी के कुछ दिन बाद ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. होली से 2 दिन पहले ही शिवानी को उसके ससुर और जेठ पीहर छोड़कर गए थे. वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

एक करोड़ 45 लाख की लागत से संवरेगा मालीखेड़ी विसर्जन घाट — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया करीब 2 करोड़ के विकास कार्यों का...

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को...

अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल करने...

जंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में  शनिवार दोपहर उस समय सनसनी...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...