15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यहाईवे पर चलती कार में उठा धुआं, फिर धधकने लगी आग, दो...

हाईवे पर चलती कार में उठा धुआं, फिर धधकने लगी आग, दो युवकों ने सूझबूझ से बचाई जान

Published on

सूरत,

गुजरात में सूरत के पास नेशनल हाईवे नंबर 48 पर चलती कार में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि कार में मौजूद चालक और उसका दोस्त तुरंत बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.

कार के चालक महेश भाई ने बताया कि वह भरूच की तरफ जा रहे थे. कोसंबा का ब्रिज चढ़ते समय कार के आगे से धुआं निकलने लगा था. कार में मैं और मेरा मित्र करण था. हम दोनों तुरंत कार से बाहर आ गए और बोनट खोलकर देखा तो उस वक्त इंजन में तो आग नहीं थी. अंदर वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. इसके बाद देखा तो कार में से लपटें निकलने लगीं. फिर हम दूर हो गए और 100 नंबर और फायर ब्रिगेड को कॉल कर सूचना दी.

कार के मालिक महेश भाई और उनके दोस्त करण ने तुरंत गाड़ी से बाहर आकर अपनी जान बचाई और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई.

इस हादसे की वजह से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें और धुएं के कारण वहां से गुजर रहे वाहनों के पहिए थम गए. ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभाला. पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने की वजह वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...