17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यसांवलिया सेठ मंदिर में करोड़ों रुपए की इतनी नगदी आई कि 'कैश...

सांवलिया सेठ मंदिर में करोड़ों रुपए की इतनी नगदी आई कि ‘कैश रूम’ ही छोटा पड़ा, अब मंदिर प्रशासन ने निकाली ये तरकीब

Published on

चित्तौड़गढ़

राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार चढ़ावे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2 महीने में मंदिर के खोले गए भंडार कक्ष में करीब 35 करोड रुपए की नगदी प्राप्त हुई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इधर, अब चढ़ावे के लिए रखी दान पेटी छोटी पड़ने लगी है। इसको लेकर अब मंदिर प्रशासन ने दो अतिरिक्त दान पेटियां और लगाई है। इसके अलावा मंदिर परिसर में एक नया भंडार भी बनाया जा रहा है, जिस पर ढाई सौ किलो चांदी का वर्क किया हुआ होगा, जो जल्द ही मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

दान पेटी छोटी पड़ी तो, लगाई अतिरिक्त दान पेटियां
दीपावली के बाद 2 महीने में सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार कक्ष की गिनती हुई। इसमें 35 करोड रुपए का आंकड़ा सामने आया, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, मंदिर में दिन-ब-दिन चढ़ावा राशि बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अब वहां दो अतिरिक्त दान पेटियां लगाने का निर्णय किया है। इसको लेकर अतिरिक्त दान पेटियां भी मंदिर परिसर में लगाई गई है। बता दंे कि इस बार भंडार कक्ष से 35 करोड रुपए केश, ढाई किलो सोना और करीब 150 किलो चांदी का चढ़ावा प्राप्त हुआ।

नए भंडार पर चढ़ाई जा रही ढाई क्विंटल चांदी की परत
मंदिर में बढ़ रहे चढ़ावा के चलते नया भंडार बनाया गया है। इसके तहत सागवान की तीन इंच मोटी लकड़ी के बने नए भण्डार पर ढाई क्विंटल चांदी के परतें लगाई जा रही है। यह नया भंडार दो माह तक तैयार हो जाएगा। यह नया भंडार 5 फीट चैड़ा, 40 इंच ऊंचा है। इस नए भण्डार पर लक्ष्मीजी, गणेशजी, सरस्वती, हाथी, परिया, कलश, ओम, स्वास्तिक और गोवर्धन धारी भगवान कृष्ण व कमल के फूल, पत्ते आदि के चित्र उकेरे जा रहे हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...