15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया',...

‘कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया’, CM नीतीश बोले- अब कहीं नहीं जाएंगे; फिर से जीत मिलेगी

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा कि अब वे इधर-उधर नहीं जाएंगे। कुछ लोग पार्टी में गड़बड़ी कर रहे थे। पार्टी के कुछ लोगों ने इधर-उधर कर दिया था। लेकिन अब वे फिर से उनके साथ आ गए हैं जिनके साथ पहले थे। इसलिए, उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती से काम करने को कहा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी वे चुनाव जीतेंगे। नीतीश कुमार शनिवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में वकीलों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नीतीश कुमार ने कहा- ‘हमलोग पहले जिनके साथ थे उनके साथ फिर आ गए हैं।’ यानी वे फिर से अपने पुराने सहयोगियों के साथ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मजबूती से काम करिए, है इस बार भी हम लोग चुनाव जीतेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘अधिवक्ता समागम’ को सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विधि प्रकोष्ठ का गठन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। न्याय के साथ विकास की धारा को सभी नीचे तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी ही सरकार में महिलाओं के कल्याण के लिए काम किए गए, एक बार फिर सभी मिलकर और अधिक वोट से चुनाव जीतने का काम करेंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...