9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यकिसी का भाई, किसी की जान… छोड़ना ही होगा हिंदुस्तान, यूपी में...

किसी का भाई, किसी की जान… छोड़ना ही होगा हिंदुस्तान, यूपी में बसे पाकिस्तानी बॉर्डर वापस भेजे जा रहे

Published on

मेरठ:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया था। आतंकी हमले के बाद से देश भर में आक्रोश है। वहीं, सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे और मरीजों को 90 घंटे में वापस भारत छोड़ने का आदेश दे दिया है। भारत ने सभी तरह के वीजा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद से कई परिवार फंस गए हैं। किसी का भाई तो किसी का पति और बेटा वीजा रद्द होने के बाद फंस गया है। अब परिवारों को उनकी चिंता सता रही है।

उत्तर प्रदेश में करीब 1500 पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित करके वापस भेजा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 118 पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित किया गया है, जिसमें मां-बेटी समेत 32 को अटारी बॉर्डर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। सहारनपुर में विजिटर वीजा पर 18 पाकिस्तानी नागरिक आए हुए थे। इनमें से 12 पाकिस्तानी नागरिकों को गुरुवार को अटारी बॉर्डर से वापस भेजा जा चुका है। बाकी को भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

बरेली में एक पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजा जा चुका है। आगरा से पाकिस्तानी दंपती को गुरुवार को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान भेज दिया गया है। वहीं, लॉन्ग टर्म पर आए 43 पाकिस्तानी नागरिकों को भी सूचना दी गई है। उनको भी भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बुलंदशहर एलआईयू ऑफिस में एक पाकिस्तानी महिला फूट-फूट रोने लगी। जब वहां मौजूद अफसरों ने कहा कि माहौल ठीक होगा तो फिर दोबारा लाएंगे। महिला ने इस पर रोते हुए कहा कि अब बहुत मुश्किल है। बरेली से 5 महिलाओं को वापस पाकिस्तान भेजा गया है। इन सभी को अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया है। 18 पाकिस्तानी नागरिक भारतीयों से विवाह कर चुके हैं और लॉन्ग टर्म से यहां रह रहे हैं। अब सभी वापस पाकिस्तान लौटने की प्रक्रिया के तहत पुलिस के पास पहुंच रहे हैं।

लखनऊ में पाकिस्तान से आए 8 नागरिकों में से 5 गुरुवार को ही अपने देश वापस लौट गए हैं। पीलीभीत में 9 पाकिस्तानी महिलाएं लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रही हैं। पाकिस्तान से शादी करके पीलीभीत आई थीं। इन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था, लेकिन नागरिकता नहीं मिली। गुरुवार को मां-बेटी अमरोहा से पाकिस्तान वापस लौट गई है। अपने दो बच्चों के साथ मेरठ आई पाकिस्तानी महिला को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...