11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकहीं पिघल रही मोमबत्तियां तो बीकानेर की रेत में सिक रहे पापड़...

कहीं पिघल रही मोमबत्तियां तो बीकानेर की रेत में सिक रहे पापड़ , राजस्थान की गर्मियों का हाल देखिये

Published on

जयपुर

राजस्थान में भीषण गर्मी का ताप लोगों को झेलना पड़ रहा है। गर्मी ने अब प्रचंड रूप धारण कर लिया है। कुछ शहरों में स्थिति यह बन गई है कि 10 बजे बाद दिन में ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा हीटवेव ने पशु- पक्षियों से लेकर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आलम यह है कि प्रदेश में कहीं मोमबत्तियों के पिघलने की तस्वीर सामने आ रही है। वहीं जैसलमेर में रेत के धोरों में जवान पापड़ सेंकते दिखाई दे रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम कुछ ऐसी ही तस्वीर साझा कर रहे हैं, जो राजस्थान की गर्मी की स्थिति आपको बता रही है।

​सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां हुई रद्द​
गर्मी के हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने संभाग, जिला और उपखंड के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने बिजली, पानी और चिकित्सा महकमें के लिए दिशा- निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने विभागों के अधिकारियों के अवकाश रद्द कर उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने की निर्देश दिए हैं।

​हीटवेव के चलते अधिक तापमान हो रहा दर्ज​
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दिन का तापमान पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हीटवेव के चलते दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। अधितकत्तर जिलों का तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

​रेड और ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी​
प्रदेश में तेज गर्मी का हालात ऐसे हैं कि प्रदेश में कई स्थानों पर पारा 48 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश में 5 दिन गर्मी का हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने पांच दिन राज्य में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

​मोमबत्ती पिघली, रेत में सिके पापड़​
अलवर में मंगलवार को 46 डिग्री टेम्परेचर दर्ज किया गया। गर्मी के ताप को जानने के लिए यहां एक दैनिक समाचार पत्र की ओर से जिले के होप सर्कस क्षेत्र में एक प्रयोग किया गया। यहां होप सर्कस की दीवार पर पांच मोमबत्तियां रखी गई। दो घंटे के भीतर पूरी तरह पिघल गई। इसी तरह जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर भीषण गर्मी दिखी। यहां सरहद पर रेत आग उगल रही है। यहां गर्मी के आलम दर्शाने के लिए BSF जवानों ने रेत में पापड़ सेंकने का वीडियो जारी किया है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...