12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसपा नेता विनय शंकर तिवारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग...

सपा नेता विनय शंकर तिवारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक से धोखाधड़ी का आरोप

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता विनय शंकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। गंगोत्री इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर (GM) अजीत पांडेय को भी गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेज दिया गया। सोमवार सुबह ईडी ने सपा नेता विनय शंकर तिवारी के लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापे मारे थे। यह कार्रवाई गंगोत्री इंटरप्राइजेज और उससे जुड़ी कंपनियों के दफ्तरों पर की गई है, जिसमें बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए गए।

गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर लोन लेने का आरोप
बसपा से विधायक रहे दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी पर गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से लोन लेने और उसे दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का आरोप है। बैंक ऑफ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान इससे मामले से जुड़े कई अहम सबूत प्रवर्तन निदेशालय को मिले हैं।

1129.44 करोड़ रुपये का लिया था लोन
ईडी को जांच के दौरान पता चला कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों और गारंटरों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से बैंक की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाया। बैंक ऑफ इंडिया और सात अन्य बैंकों के कन्सोर्टियम से करीब 1129.44 करोड़ रुपये लोन लिया, लेकिन इनका भुगतान नहीं किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसके प्रमोटरों, निदेशकों और गारंटरों ने नियमों का दुरुपयोग करते हुए बैंकों के कन्सोर्टियम को 754.24 करोड़ रुपये की चपत लगाई।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...