11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यपटाखों में जा लगी गैस स्टोव से निकली चिंगारी, घर में भीषण...

पटाखों में जा लगी गैस स्टोव से निकली चिंगारी, घर में भीषण आग से कपल की मौत

Published on

हैदराबाद,

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही धमाकों से लेकर आग लगने तक की कई घटनाएं सामने आती हैं. अधिकतर मामलों में लोगों की ही बेवकूफियों के चलते ऐसे हादसे होते हैं. हैदराबाद में दिवाली के त्योहार से पहले एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है जब परिवार दिवाली त्योहार के लिए खाने का सामान तैयार कर रहा था. तभी गैस स्टोव से निकली चिंगारी पास में रखे पटाखों के डिब्बे पर गिरी जिससे विस्फोट हो गया और धुआं दो कमरे के घर में फैल गया. एक कमरे में मौजूद दंपति की दम घुटने से मौत हो गई.

रीन बाजार पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घर में एक और लड़की को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की उम्र 50 के आसपास थी. मामले में आगे की जांच जारी है.

बता दें कि दिवाली के नजदीक में ये कोई अपने तरह का पहला हादसा नहीं है, बल्कि लगातार ऐसे हादसों की खबरें आ रही हैं. हाल ही में महाराष्ट्र में पुणे के सिंहगढ़ इलाके में पटाखे फोड़ने के दौरान नाली के चैंबर का ढक्कन फटने से पांच बच्चे घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है. सिंहगढ़ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि घटना रविवार को नरहे इलाके में हुई.उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि बच्चों ने ड्रेन चैंबर के ढक्कन पर पटाखे फोड़े, जो संभवतः नीचे जमा गैस के जलने के कारण फट गया. बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...