12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यपरिसीमन और तीन भाषा विवाद के बीच स्टालिन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक,...

परिसीमन और तीन भाषा विवाद के बीच स्टालिन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बीजेपी ने किया बॉयकॉट का ऐलान

Published on

चेन्नई ,

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 5 मार्च को एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें लोकसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) और तीन-भाषा नीति को लेकर चर्चा होगी. इस बैठक में 45 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया है और कड़ा विरोध जताया है.

बीजेपी नेताओं ने बताया कि बैठक का बहिष्कार करने का फैसला गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को एक विस्तृत पत्र भेजकर बैठक में शामिल न होने के कारण बताए हैं. बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए सीमांकन और तीन-भाषा नीति से जुड़े सवालों का उन्होंने जवाब दिया है और कई पलटकर सवाल भी किए हैं.

बीजेपी ने पूछा कि किस आधार पर आप यह दावा कर रहे हैं कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटें कम होंगी? यह जानकारी आपको किसने दी? अगर इसका सोर्स सामने लाया जाता है, तो हम अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं.

वहीं, विपक्षी दल एआईएडीएमके (AIADMK) ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है. AIADMK महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी के दो प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे और पार्टी का रुख विस्तार से सामने रखेंगे. बीजेपी की सहयोगी पार्टी पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने की घोषणा की है.

परिसीमन को लेकर क्या कहा था स्टालिन ने?
तमिलनाडु के ज्यादातर राजनीतिक दल इस बात को लेकर चिंतित हैं कि प्रस्तावित लोकसभा सीटों के सीमांकन से राज्य की संसदीय सीटें कम हो सकती हैं. अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा था कि नए सीमांकन के चलते तमिलनाडु की लोकसभा सीटें मौजूदा 39 से घटकर 31 हो सकती हैं, यानी राज्य को 8 सीटों का नुकसान हो सकता है. स्टालिन ने कहा कि हमारी संसद में मौजूदगी कम होगी. तमिलनाडु की आवाज दबाई जा रही है, यह तमिलनाडु के अधिकारों का मामला है. सभी दलों और नेताओं को मिलकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए.

केंद्र और बीजेपी ने खारिज किया स्टालिन का दावा
हालांकि, स्टालिन के इस दावे को केंद्र सरकार और बीजेपी दोनों ने खारिज कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्टालिन पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रस्तावित सीमांकन में किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य की लोकसभा सीटें कम नहीं की जाएंगी, बल्कि यह प्रक्रिया जनसंख्या अनुपात के आधार पर होगी.

तीन भाषा विवाद का भी होगा जिक्र
तीन-भाषा नीति का मुद्दा भी इस बैठक में चर्चा का विषय होगा. सत्तारूढ़ डीएमके लंबे समय से इस नीति का विरोध कर रही है और साफ कह चुकी है कि तमिलनाडु केवल तमिल और अंग्रेजी भाषा से संतुष्ट है. डीएमके ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया है, जिसे केंद्र सरकार ने सिरे से नकार दिया है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...