12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यहरियाणा कांग्रेस में नतीजों से पहले हलचल, प्रभारी ने सभी 9 कैंडिडेट...

हरियाणा कांग्रेस में नतीजों से पहले हलचल, प्रभारी ने सभी 9 कैंडिडेट को दिल्ली किया तलब, जानें वजह

Published on

चंडीगढ़

बीजेपी में जहां पिछले चार दिनों से लोकसभा चुनाव पर मंथन चल रहा है, वहीं प्रदेश की छह सीटों पर भीतरघात की शिकायतों के चलते कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी नौ प्रत्याशियों को बुलाया गया है। वे चुनाव के संबंध में अपनी-अपनी रिपोर्ट देंगे। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष उदयभान और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है। सिरसा में कुमारी सैलजा को छोड़कर बाकी आठ लोकसभा सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पसंद के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। हालांकि, शुरू में कुछ उम्मीदवारों को हल्का बताया गया, लेकिन चुनाव आते-आते कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत होते चले गए।

कांग्रेस ने धरातल पर फीडबैक लेने का निर्णय लिया
संभावित नतीजों को अपने पक्ष में मानकर चल रही कांग्रेस ने धरातल पर फीडबैक लेने का निर्णय लिया है। राज्य में भिवानी-महेंद्रगढ़, करनाल, हिसार, सिरसा, अंबाला, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवारों को भीतरघात होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया इन सीटों के उम्मीदवारों से यह फीडबैक प्राप्त करेंगे कि उनके विरुद्ध किन-किन फैक्टर और कांग्रेस नेताओं ने काम किया है।

हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं
बता दें कि प्रदेश में पिछले 10 साल से अधिक समय से कांग्रेस का संगठन नहीं है। भिवानी-महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह को किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का साथ नहीं मिलने की चर्चा होती रही है। गुड़गांव में फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने काफी कमजोर चुनाव लड़ा, इसके बाद भी जातीय समीकरणों के हिसाब से वे बीजेपी के राव दान सिंह को टक्कर देते दिखाई पड़ रहे हैं। हिसार में जयप्रकाश जेपी के लिए टिकट के बाकी दावेदार कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...