26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: DJ पर बजा ऐसा गाना कि भिड़ गए बाराती और...

UP: DJ पर बजा ऐसा गाना कि भिड़ गए बाराती और घराती, मारपीट में दुल्हन के जीजा की मौत

Published on

कौशांबी ,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक शादी के दौरान हत्या की दर्दनाक वारदात हो गई. यहां जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पर पहुंचा को द्वार पूजा के समय विवाद हो गया. डीजे में अश्लील गाना बजाने को लेकर नशे में धुत बाराती और घराती आपस मे भिड़ गए. दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई.इसी मारपीट में दुल्हन के मौसेरे जीजा की मौत हो गई.

घटना से शादी वाले घर में एकाएक मातम छा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव की है जहां सोमवार को दिग्गज सरोज के घर पर पकसाराई चरवा थाना क्षेत्र से बारात आयी हुई थी. बताया जा रहा है द्वार पूजा के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर बाराती और घरातियों में विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में बाराती एवं घरातियों में जमकर मारपीट हो गई और लाठी डंडे चले. बीच बचाव करने गए दुल्हन का मौसेरे बहनोई बबलू (30) गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. मृतक युवक बबलू के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी हैं. सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया है.

मामले में ASP राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि अपने परिजनों के साथ कोखराज में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए बबलू पासी की हत्या हो गई है. वहां डीजे में नाच गाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच झगड़े में ये वारदात हुई है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...