रायपुर।
छत्तीसगढ़ में अब वार्षिक नहीं सेमेस्टर सिस्टम से होगी पढ़ाई। जल्द ही प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने वाली है। नीति के तहत दो वर्षों में डिप्लोमा और तीसरे साल में स्नातक की उपाधि दी जाएगी। एक साल पढ़ने पर सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा। पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किया गया है। नीति जुलाई माह से प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी में लागू हो जाएगा। सिलेबस में भी बदलाव किया गया है।
इस सत्र में जो बच्चे प्रवेश लेंगे उसी के लिए यह लागू होगी। नीति 2027 तक तीन चरणों में लागू करने की कार्ययोजना बनी है। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय और ओपन यूनिवर्सिटी में यह शिक्षा नीति लागू नहीं होगी।
