11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु: एक ही टॉयलेट में 2 कमोड, CM ने किया था भवन...

तमिलनाडु: एक ही टॉयलेट में 2 कमोड, CM ने किया था भवन का उद्घाटन, खुली पोल

Published on

श्रीपेरंबदूर,

तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक ऑफिस की बिल्डिंग में एक ही बाथरूम के अंदर बने दो कमोड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस नई बिल्डिंग का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था.

बिना दीवार के दो कमोड!
बता दें कि यह तस्वीर तमिलनाडु के राज्य उद्योग संवर्धन निगम (SIPCOT) की नई बिल्डिंग की है. जिसे 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. श्रीपेरंबदूर में बनी इस नई बिल्डिंग में एक ही बाथरूम के अंदर बने दो कमोड की तस्वीर सोशल मीडिया वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह बिल्डिंग मजाक का पात्र बन गई है.

सीएम स्टालिन ने सोमवार को किया था उद्घाटन
सीएम स्टालिन ने सोमवार को अन्य परियोजनाओं के साथ ही इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया था. बता दें कि परियोजना कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1.80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसमें अब एक ही बाथरूम के अंदर दो कमोड हैं.

अब खड़े हो रहे ये सवाल
बिल्डिंग की तस्वीरों में अधूरी छतें, घटिया सीमेंट का काम और ढेर सारा फर्नीचर भी दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों ने इस बारे में संदेह पैदा कर दिया है कि क्या अधिकारी यह दिखाने की कोशिश तो नहीं कर रहे थे कि समय सीमा को पूरा करने के लिए काम को जल्दी में निपटा दिया गया है. इस मामले में जवाबदेह अधिकारियों ने प्रगति पर काम की तस्वीर जारी की और कहा कि शौचालय अभी तक पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी इसमें बीच में दीवार लगाया जाना बाकी है और ये प्रस्तावित भी है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...