11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य'बेटी को पढ़ाया, जालसाजों ने फंसाया', तमिलनाडु में फंसी बोकारो की 30...

‘बेटी को पढ़ाया, जालसाजों ने फंसाया’, तमिलनाडु में फंसी बोकारो की 30 बेटियां, परिजन लगा रहे ये गुहार

Published on

बोकारो

सरकार का नारा है ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’। बोकारो जिले के अत्यंत पिछड़े प्रखंड गोमिया के गरीब लोगों ने इसी आशा से अपनी बच्चियों को पढ़ाया। इनमें 30 बेटियां नौकरी और रोजगार के लिए तमिलनाडु गईं लेकिन अब वहां वो फंस गई हैं। ये बच्चियां घर लौटना चाहती हैं लेकिन वापस नहीं आ पा रही। जिसके बाद परिजन इन बच्चियों को वापस लाने की गुहार सरकार और प्रशासन से लगा रहे हैं। इस मामले में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने भी इन बेटियों की सकुशल घर वापसी की मांग उठाई है।

नौकरी के लिए तमिलनाडु गई थीं बेटियां
इन बच्चियों ने तेनुघाट स्थित आईटीआई भवन में दीनदयाल उपाध्याय कौशल मेगा स्किल सेंटर के बैनर तले चल रहे विनायक फाउंडेशन रिसर्च एंड एजुकेशन सोसायटी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग की। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु भेजा गया था। बेटियों के परिजन उन्हें रोजगार के लिए भेजते समय काफी खुश थे। लेकिन अब अभिभावक अपनी बेटियों के लिए सकुशल घर वापसी की गुहार लगा रहे।

परिजनों ने लगाई पूर्व विधायक से गुहार
अभिभावकों ने गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद से गुहार लगाते हुए कहा कि वे सभी लोग गरीब तबके से हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरे इसी चाह में वे सब अपनी बेटियों को उस प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। तीन महीने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इसी सेंटर से रोजगार के लिए चुनी गई लड़कियों को तमिलनाडु भेज दिया गया।

फोन पर बच्चियों से बात नहीं होने पर परेशान परिजन
हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इन लड़कियों को फोन से भी अपने परिजनों से बात करने नहीं दिया जा रहा। लड़कियों के मोबाइल छीन लिए गए हैं। ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है। वो सभी बेटियां तमिलनाडु में अब किस हालत में है, इस बात को लेकर सभी अभिभावक चिंतित हैं। बेटियों की घर वापसी को लेकर प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों से बात की गई, परन्तु इस पर अधिकारियों ने पहल करने की बात कही लेकिन परिजन उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर पा रहे।

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने की जांच की मांग
आखिरकार अभिभावकों ने पूर्व विधायक से बेटियों को सुरक्षित घर वापसी कराने की गुहार लगाई है। वहीं मामला संज्ञान में आते ही पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने तेनुघाट स्थित उस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। वहां के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए सभी लड़कियों को जल्द सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले पर उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...