10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यकमसिन उम्र का प्यार नहीं चढ़ा परवान, नाबालिग लड़का-लड़की ने फांसी लगाकर...

कमसिन उम्र का प्यार नहीं चढ़ा परवान, नाबालिग लड़का-लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

Published on

बलरामपुर,

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. रविवार की शाम को एक चरवाहे ने उन्हें गांव के बाहरी इलाके में पेड़ से लटकते हुए देखा और गांव वालों को बताया, जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई.

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में उपलब्ध साक्ष्य से पता चलता है कि दोनों ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक चरवाहे ने उन्हें राजपुर इलाके के धंधापुर गांव के बाहरी इलाके में पेड़ से लटकते हुए देखा था और उसके बाद गांव वालों को इस घटना के बारे में बताया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.

10वीं की छात्रा थी लड़की
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने बताया कि लड़का 17 साल का था, जबकि लड़की 15 साल की थी और 10वीं कक्षा की छात्रा थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिले के बघिमा गांव का रहने वाला लड़का धंधापुर में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. अधिकारी ने बताया कि वह उसी गांव की लड़की से प्यार करता था. उन्होंने कहा कि ये आत्महत्या का मामला लगता है, हालांकि अबतक इसकी वजह पता नहीं चल पाई है.

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...