3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यकोटा में चाकू मारकर की हत्या के बाद उपजा तनाव, दुकान फूंकी,...

कोटा में चाकू मारकर की हत्या के बाद उपजा तनाव, दुकान फूंकी, सड़कों पर लगा जाम, जानें मामला

Published on

कोटा

जिले के कनवास कस्बे में आज सोमवार दोपहर को भारी बवाल खड़ा हो गया। यहां एक आदतन बदमाश ने चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। उसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी संदीप शर्मा के रूप में हुई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है । वहीं इस घटना के बाद कुछ जगहों पर आगजनी की गई। ग्रामीणों ने दरा से सांगोद मार्ग को जाम कर दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती हो गई है। पुलिस का कहना है कि मौके पर शांतिपूर्वक तरीके से किया जा रहा है, स्थिति नियंत्रण में हैं।

कुर्सी को लेकर हुई बहस
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण कुर्सी को लेकर हुई बहस सामने आया है। बदमाश अतीक और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 1 बजे सुभाष सर्किल स्थित एक मोटरसाइकिल शोरूम पर हु। यहां आरोपी अतीक और संदीप शर्मा नंबर प्लेट लगवाने और सर्विस के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान दोनों के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अतीक वहां से चला गया और कुछ देर बाद लौटकर संदीप पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को कनवास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही कनवास कस्बे में हालत तनाव पूर्ण होने पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत, कोटा रेंज आईजी रविदत गोड़ जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कस्बे में शांति व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदीप शर्मा के हत्यारे बदमाश अतीक और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की निर्देश भी दिए हैं। बदमाश अतीक कस्बे में नॉनवेज की दुकान चलाता है और उसकी दुकान गुस्साई भीड़ ने जला दी। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही मौके पर लॉ एंड ऑर्डर नियंत्रण में भी जुट गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...