12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यशादीशुदा जिंदगी में तनाव बना मौत की वजह, बेंगलुरु में टेक प्रोफेशनल...

शादीशुदा जिंदगी में तनाव बना मौत की वजह, बेंगलुरु में टेक प्रोफेशनल ने की खुदकुशी

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चिक्कबनवारा स्थित DX स्मार्ट नेस्ट अपार्टमेंट्स में एक 40 साल के सेल्स और मार्केटिंग मैनेजर मृत अवस्था में मिले हैं. पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है. घटना के बाद समाज में चिंता की लहर फैल गई है.

मृत अवस्था में मिला सेल्स और मार्केटिंग मैनेजर?
मृत शख्स की पहचान प्रशांत नायर के तौर पर हुई. जो कि मल्टीनेशनल कंपनी लेनोवो कंपनी में वरिष्ठ सेल्स और मार्केटिंग मैनेजर पद पर कार्यरत थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रशांत का अपनी पत्नी पूजा नायर से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों की वैवाहिक जीवन में खटास आ गई थी. हालांकि, परिवारवालों के कहने पर कपल साथ में रह रहे थे.

प्रशांत ने अपने पीछे 8 साल की एक बेटी को पीछे छोड़ दिया है. प्रशांत की मौत से परिवार को गहरा शोक लगा है. रविवार को जब प्रशांत फोन नहीं उठा रहे थे, तो उनके पिता उन्हें देखने घर पहुंचे. जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो बेटे को मृत अवस्था में पाया.

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, UDR दर्ज
पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. सोलदेवनाहल्ली पुलिस स्टेशन ने मामले में अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...