12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यलाश को जंगल में गाड़ा, ड्रम में जलाया, हड्डियों पीसकर बहाया... भाभी...

लाश को जंगल में गाड़ा, ड्रम में जलाया, हड्डियों पीसकर बहाया… भाभी के बॉयफ्रेंड का खौफनाक मर्डर

Published on

जशपुर:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मेरठ की तरह मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अफनी भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या करने के बाद शव को ड्रम में रखकर जला दिया और फिर हड्डियों को नदी में बहा दिया। आरोपी ने हत्या के लिए कुल्हाड़ी का उपयोग किया। आरोपी ने पहले युवक का सिर काटकर धड़ अलग किया, फिर शव को ड्रम में डालकर जलाया। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के मुड़ाटोली गांव का है।

मृतक की पहचान अनिरुद्ध दास के रूप में हुई है। वह सीतापुर थाना क्षेत्र के लिचिरमा गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, केमुड़ाटोली गांव की एक महिला के साथ उसका अफेयर था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन इसी दौरान महिला के देवर ने उसे देख लिया। जिसके बाद उसके हत्याकांड को अंजाम दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?
मामला 20 नवंबर की रात की है। श्याम पैकरा की भाभी का अनिरुद्ध के साथ अफेयर था। 20 नवंबर की रात को अनिरुद्ध मुड़ाटोली गांव आया था। इस दौरान श्याम ने उसे देख लिया। इससे उसे शक हो गया। उसने अनिरुद्ध को मारने की प्लानिंग की। श्याम ने अपने एक दोस्त को फोन किया और तुरंत वहां बुलाया। उसके बाद श्याम ने अनिरुद्ध के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान श्याम ने अपने दो दोस्तों को और बुलाया। जिसके बाद श्याम ने अनिरुद्ध की हत्या कर दी।

कुल्हाड़ी से काटा सिर
श्याम थोड़ी देर बात घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और अनिरुद्ध पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर काट कर अलग कर दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने अंबा कछार के घने जंगल में दफनाया। उसके बाद ढाई किलोमीटर दूर सिर को जमीन में गाड़ दिया। वहां से घर लौट आया।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत
अनिरुद्ध के पिता ने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। 29 नवंबर को कांसाबेल थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। मामले की खोजबीन करते हुए पुलिस मुड़ाटोली गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस को जिन लोगों पर शक हुआ उसने उन लोगों पर नजर रखी। इस बात की जानकारी जब श्याम को हुई तो उसने पकड़े जाने के डर से सबूत मिटाने की साजिश रची। जहां उसने शरीर को दफनाया था वहां पहुंचा। इसके धड़ को जमीन से बाहर निकला और ड्रम में डालकर जला दिया। हड्डियां को जमाकरके घर ले आया। जब वह हड्डियों को चूर-चूर कर रहा था, तभी आरोपी के पिता ने उसे देख लिया। इस दौरान पिता ने भी बेटे की मदद की। दोनों ने हड्डियों के चूर को बेला घाट के खंडहर में छिपाया, फिर नदी में बहा दिया।

शक के आधार पर गिरफ्तारी
शक के आधार पर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की थी जिसके बाद जानकारी सामने आई की श्याम और अनिरुद्ध के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी श्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह लगातार गुमराह करता रहा। इसके बाद आरोपी ने वारदात की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने वारदात में शामिल मास्टरमाइंड श्याम पैकरा, पिता दिलबंधु पैकरा, गोलूराज पैकरा, कुन्दन पैकरा और प्रदीप पैकरा को 4 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...