15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की कार नहर में गिरी,...

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की कार नहर में गिरी, पकड़ने कूदे सिपाही की पानी में करंट लगने से मौत

Published on

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे शुक्रवार रात में पुलिस टीम ने बदमाशों की कार को घेर लिया। बदमाश ने पुलिस फायरिंग की और भाग निकले। इसी दौरान बदमाशों की कार बिजली के पोल से टकराकर नहर में गिर गई। बदमाशों का पीछा कर रहे पुलिसकर्मी भी नहर में कूद गए। बिजली का पोल नहर में गिरने से पानी में करंट आ रहा था। करंट लगने से एक बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीन बदमाश फरार हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने तीनों को नहर से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने फरार एक बदमाश चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को ही सिपाही को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।

बिजनौर पुलिस के मुताबिक कोतवाली शहर क्षेत्र के चक्कर चौराहे पर स्विफ्ट कार में सवार 4 बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और नगीना रोड की तरफ भागने लगे। बदमाशों की कार बेकाबू होकर हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे से टकराई और नहर में गिर गई। तीन बदमाश कार गिरते ही फरार हो गए।

एक बदमाश हीमपुर दीपा गांव निवासी नीरज कार में फंस गया। उसे पकड़ने के लिए दो पुलिसकर्मी मनोज कुमार और गंगाराम नहर में कूद गए। बिजली का पोल टूटकर गिरने से नहर में करंट उतर गया। मनोज और गंगाराम ने बदमाश नीरज को कार से निकाला। इसी दौरान दोनों सिपाही करंट की चपेट में आ गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान सिपाही मनोज कुमार की मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस लाइन में सिपाही मनोज कुमार को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मनोज के शव को उनके गांव बागपत के लिए रवाना कर दिया गया।एसपी के मुताबिक मनोज कुमार 2016 बैच के सिपाही थे। वह बागपत जिले के हेवा गांव के रहने वाले थे।

उनके परिवार में एक 5 साल का बेटा है। मृतक सिपाही मनोज के दो बड़े भाई हैं। मनोज के बड़े भाई प्रवीण सीआईएसएफ में तैनात हैं। वहीं दूसरा भाई विपिन बिजवाड़ा, बागपत इंटर कॉलेज में टीचर है। मनोज के पिता वीरेंद्र सिंह किसान है। एसपी सिटी संजीव बाजपेई के मुताबिक दूसरे घायल सिपाही गंगाराम की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...