12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यक्लासरूम में बच्चे अचानक बेहोश, टीचर बोले- 1-2 बच्चे रोज हो रहे...

क्लासरूम में बच्चे अचानक बेहोश, टीचर बोले- 1-2 बच्चे रोज हो रहे बेसुध

Published on

बुलंदशहर,

बुलंदशहर के सरकारी स्कूल में प्रार्थना के दौरान आधा दर्जन बच्चे अचानक बेहोश हो गए. इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई. मामले की सूचना स्कूल प्रभारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बीएसए को दी. सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची. वहीं ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया.

सिकंदराबाद एसडीएम और सीओ जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पिछले कई दिन से स्कूल में अचानक 1-2 बच्चे बेहोश हो रहे हैं. स्कूल के स्टाफ का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया में प्लांट से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण ऐसा हो सकता है, क्योंकि स्कूल सिकंदराबाद के गोपालपुर गांव इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक में पड़ता है.

स्कूल की प्रभारी सीमा वर्मा ने कहा कि 6 बच्चे बेहोश हुए हैं. आसपास फैक्ट्री एरिया है, वहां से निकलने वाली जहरीली गैस की वजह से बच्चे बेहोश हुए हैं. ऐसा 1 हफ्ते से चल रहा है. पहले एक दो बच्चे बेहोश हो रहे थे, लेकिन आज 6 बच्चे हुए हैं. पहले लग रहा था कि बच्चे घर से खाना खाकर नहीं आए होंगे. वहीं, अब ज्यादा बच्चों को यह समस्या होने लगी तो भोजन की वजह तो नहीं है.

DM बोले- करवाई जा रही है जांच
बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह ने कहा कि जैसे ही बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिली, तत्काल प्रशासन और पॉल्यूशन बोर्ड की टीमों को रवाना कर दिया गया. मौके पर जाकर वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के नमूने इकट्ठे किए जा रहे हैं. जांच करने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, SDM ने कहा कि स्कूल में सुबह प्रार्थना के समय कुछ बच्चों के बेहोश होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, बच्चे तुरंत ठीक हो गए थे. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी मौके पर हैं. हम लोग सैंपलिंग करा रहे हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सभी बच्चे ठीक हैं. बच्चों के बेहोश होने की वजह गर्मी भी हो सकती है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...