15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : 'तीन बार हुआ सौदा, ड्रग्स देकर करते थे रेप...',...

उत्तर प्रदेश : ‘तीन बार हुआ सौदा, ड्रग्स देकर करते थे रेप…’, लड़की ने सुनाई आपबीती

Published on

कन्नौज,

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो साल बाद अपने घर पहुंची लड़की ने एक बड़े मामले का खुलासा किया है. उसने बताया कि दो साल पहले कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर ले गए थे. इसके बाद उसे तीन बार बेचा गया. ड्रग्स देकर उसके साथ दुष्कर्म और देह व्यापार कराया गया. लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र की लड़की (जिसकी 2 साल पहले उम्र 16 वर्ष थी) ने बताया कि 2 साल पहले उसे बरेली निवासी नजरीन और खुशबू बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गई थीं, जहां पर उसका सौदा किया गया और उसे बदायूं भेज दिया गया. बदायूं में उसके साथ और भी कई लड़कियां बंद थीं.

पीड़िता की मां का आरोप- पुलिस ने मामले में दिखाई लापरवाही
लड़की ने बताया कि ड्रग्स देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था. इसके बाद उसे बरेली में कुछ लोगों के हाथों बेच दिया गया, जहां आए दिन दुष्कर्म होता था. पीड़िता की मां आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने लापरवाही दिखाई. कई महीनों तक चक्कर काटे, लेकिन अब एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...