27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यदेखते ही देखते गंगा में समा गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सिपाही...

देखते ही देखते गंगा में समा गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सिपाही लापता… पानी भरने के दौरान हुआ हादसा

Published on

साहिबगंज,

झारखंड के साहिबगंज जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां राजमहल थाना क्षेत्र में गंगा नदी में फेरी घाट पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी भरने पहुंची थी. गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से दमकल की गाड़ी सिपाही अरुण कुमार सहित पानी में समा गई.जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार की सुबह करीब 8 बजे की है. दमकल की गाड़ी पानी भरने के लिए राजमहल के फेरी घाट पहुंची थी. यहां रोपवे में पानी भरने के लिए फायर कर्मी मो. सजलिम दमकल गाड़ी को बैक कर घाट की ओर ले जा रहे थे. इसी बीच गाड़ी में कुछ खराबी आ गई.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से गाड़ी तेजी से पीछे की ओर लुढ़कने लगी. इस दौरान मो. सजलिम सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का गेट खोलकर बाहर की ओर कूद गए, लेकिन सिपाही अरुण कुमार गाड़ी से नहीं निकल पाए और वे गाड़ी के साथ गंगा में समा गए.इस घटना की सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी किशोर कुमार, अंचल अधिकारी मो. यूसुफ, इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राधा नगर थाना प्रभारी नितेश पांडे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. दमकल गाड़ी को निकालने के लिए टीमों को लगाया गया है.

जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है, लेकिन अभी तक दमकल वाहन सहित सिपाही का पता नहीं चल पाया है. रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. गाड़ी में मौजूद रहे प्रधान चालक ने बताया कि वे लोग दमकल में पानी भरने के लिए गए थे, इसी बीच ब्रेक फेल होने के कारण दमकल गंगा में समा गई. गाड़ी में मेरे साथ जो दमकल कर्मी अरुण कुमार थे, उन्हें मैंने कहा कि आप भी कूद जाइए, लेकिन वे नहीं कूद पाए और गाड़ी सहित डूब गए.

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...