15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यदारोगा अकेले में बुलाते हैं, घर में घुसकर इज्जत पर डाल चुके...

दारोगा अकेले में बुलाते हैं, घर में घुसकर इज्जत पर डाल चुके हैं हाथ…महिला के आरोप पर मुजफ्फरपुर में हड़कंप

Published on

मुजफ्फरपुर

जिले में एक महिला ने अहियापुर थाने के एक दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि दारोगा ने उसके साथ छेड़खानी की और मारपीट भी की। उसने इस मामले की शिकायत राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराई है। वहीं, दारोगा ने अपनी सफाई में कहा है कि महिला शराब के धंधे में शामिल है और उस पर झूठे आरोप लगा रही है।

महिला का आरोप है कि दारोगा उसके घर में जबरदस्ती घुसे और उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का यह भी कहना है कि दारोगा उसे मिलने के लिए बुलाता है। उसने राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला जख़्मी हालत में ही वहां से भागी और एसकेएमसीएच जाकर अपना इलाज कराया। महिला ने यह भी बताया कि जब वह इलाज करा के घर वापस आई तो उसके 20 हजार रुपये गायब मिले, जो उसने बिस्तर पर तकिये के नीचे रखे हुए थे। महिला ने बताया कि दारोगा विपिन रंजन ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। थक-हारकर महिला ने मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के जिरिए बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दर्ज कराई है।

दूसरी तरफ, दारोगा ने इन आरोपों को गलत बताया है। दारोगा का कहना है कि महिला शराब के धंधे में लिप्त है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी, जिसमें शराब मिली थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। दारोगा का कहना है कि महिला उस पर झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

दारोगा के अनुसार, ‘महिला शराब के धंधे में लिप्त हैं। उसके घर पर पुलिस टीम की छापेमारी हुई थी। शराब मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। झूठा आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।’इस पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। राज्य मानवाधिकार आयोग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...