12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यवकील साहब ने एम्‍स की MBBS छात्रा को होटल बुलाया, फिर बीच...

वकील साहब ने एम्‍स की MBBS छात्रा को होटल बुलाया, फिर बीच सड़क एक-दूसरे को पीटने क्‍यों लगे?

Published on

अलीगढ़

सोशल मीडिया पर अलीगढ़ जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीच सड़क एक एमबीबीएस छात्रा और वकील साहब के बीच थप्‍पड़बाजी दिख रही है। दोनों एक दूसरे के ऊपर थप्‍पड़ बरसा रहे हैं। इस बीच एक युवक दोनों का झगड़ा शांत कराता है। झगड़ा देखने के लिए सड़क पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवती और वकील को अपने साथ लेकर आ गई। मारपीट को लेकर छात्रा और वकील ने थाने में शिकायत दी है।

पूरा मामला बन्ना देवी थाना क्षेत्र का है। 17 मई को एक वकील ने केस के संबंध में बात करने के लिए आवास विकास कॉलोनी के एक होटल में MBBS छात्रा को बुलाया। छात्रा एम्‍स में एमबीबीएस अंतिम साल में पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा देरी से होटल पहुंची। होटल के बाहर खड़ा वकील इस बात से नाराज हो गया और उसने छात्रा को गाली दे दी। इस से आक्रोशित छात्रा ने वकील पर थप्पड़ जड़ दिए। दोनों के बीच गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मेरा शोषण कर रहा वकील: छात्रा
बन्नादेवी इलाके की रहने वाली मेडिकल छात्रा ने बताया कि मेरा एक मुकदमा अदालत में लंबित है। इस मुकदमे के सिलसिले में मेरी मुलाकात इस वकील से हो गई। वह आए दिन मुझ से केस का बहाना कर बातें करने लगा। फिर उसने मेरा शोषण शुरू कर दिया। वह मुझे केस के सिलसिले में किसी न किसी से बहाने होटल बुलाने लगा। आज भी उसने मुझे होटल बुलाया था। देरी होने पर गाली गलौज करने लगा तो मैने थप्पड़ मार दिया।

देर रात थाने में जमे रहे दोनों
थाना बन्ना देवी प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। देर रात तक दोनों थाने में रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...