10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमर्सिडीज से 'फ्री राशन' लेने पहुंचा शख्स, फिर बोला- मेरी नहीं गाड़ी,...

मर्सिडीज से ‘फ्री राशन’ लेने पहुंचा शख्स, फिर बोला- मेरी नहीं गाड़ी, मैं गरीब हूं

Published on

चंडीगढ़

कोरोना काल में गरीबों की मदद के लिए सरकार ने मुफ्त राशन बंटवाया। वहीं कोई गरीब भूखा ना सोए इसलिए सस्ते दाम में उन्हें राशन दिया जाता है। इस बीच पंजाब के होशियारपुर का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड लेकर मर्सिडीज से सस्ता राशन लेने पहुंचता है। वह बीपीएल कोटे में दो रुपये प्रति किलो मिलने वाले गेहूं की बोरियां मर्सिडीज की डिक्की में लादता है।

जिसने भी यह वीडियो देखा हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ लोगों को भूख मिटाने के लिए अन्न नहीं मिल रहा है दूसरी तरफ सस्ते राशन की बोरियां मर्सिडीज में लादी जा रही हैं। बता दें कि बीपीएल परिवारों को बेहद सस्ती दरों पर यानी 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशन दिया जाता है।

मर्सिडीज वाले शख्स ने क्या कहा
जब मर्सिडीज वाले शख्स से इसको लेकर सवाल किया गया तो उसने कहा कि यह उसकी गाड़ी नहीं है। शख्स का कहना है कि जिसकी मर्सिडीज है वह विदेश में रहता है और उसकी जगह में ही गाड़ी पार्क होती है। उसने कहा कि यह डीजल कार है इसलिए कुछ दिनों में एक बार इसे स्टार्ट करना जरूरी है। इस शख्स की पहचान रमेश सैनी के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रमेश ने कहा कि वह गरीब है और उसके बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।

बता दें कि मर्सिडीज का नंबर भी वीवीआईपी था। वहीं जब इस बारे में राशन दुकान के मालिक से सवाल किया गया तो उसने कहा कि सरकारी आदेश है कि जिसके पास भी बीपीएल कार्ड होगा उसे राशन देना होगा। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुफ्त रेवड़ी को लेकर चल रही है बहस
बता दें कि पंजाब सरकार 1 अक्टूबर से आटे दाल की मुफ्त में डिलिवरी करने का ऐलान कर चुकी है। लोगों के राशन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। वहीं मुफ्त योजनाओं को लेकर देश में बहस चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि मुफ्त रेवड़ी से देश के ईमानदार करदाताओं का पैसा बर्बाद होता है और इससे अर्थव्यवस्था के लिए संकट भी पैदा हो सकता है। उनकी यह टिप्पणी सीदे आम आदमी पार्टी के लिए थी। अरविंद केजरीवाल मुफ्त योजनाओं का खुलकर समर्थन करते हैं।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...