12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यझांसी के ब्‍यूटी पार्लर में प्रेमिका का मर्डर करने वाले ने की...

झांसी के ब्‍यूटी पार्लर में प्रेमिका का मर्डर करने वाले ने की खुदकुशी, बंद कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

Published on

झांसी:

झांसी में रविवार को अपनी प्रेम‍िका को गोली मारने वाले युवक ने भी खुदकुशी कर ली है। यवुक ने झांसी के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर स्थित ब्‍यूटी पार्लर में वारदात को अंजाम दिया था। इस युवक का शव मंगलवार को मध्य प्रदेश की एक धर्मशाला के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को शक है कि प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली काजल की शादी झांसी के राज से तय हुई थी। झांसी के सिद्धेश्वर नगर में स्थित एक विवाह घर में 23 जून को विवाह होना था। शादी से कुछ देर पहले सिरफिरा प्रेमी दीपक झांसी पहुंच गया और ब्यूटी पार्लर में सजने पहुंची काजल की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दीपक उसी गांव का रहने वाला था जिस गांव की काजल थी।

घटना के बाद झांसी पुलिस की कई टीमें मध्य प्रदेश में युवक की तलाश में जुटी थीं। झांसी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश में जुटी थी। इस बीच 25 जून को झांसी पुलिस को यह सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के मुरैना में स्टेशन रोड पर स्थित एक धर्मशाला के कमरे में दीपक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है।

झांसी के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस से आरोपी युवक का शव धर्मशाला में बरामद होने की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच कर रहे झांसी पुलिस के जांच अधिकारी को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...