12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यअंधेरे में डूबे गुरुग्राम के पॉश इलाके, कई सेक्टरों में 5 घंटे...

अंधेरे में डूबे गुरुग्राम के पॉश इलाके, कई सेक्टरों में 5 घंटे से बत्ती गुल

Published on

गुरुग्राम,

देश के हाईटेक शहरों में शुमार गुरुग्राम के पॉश इलाकों में अचानक कई घंटों की बिजली कटौती से हाहाकार मच गया. लोग अपने घरों से निकलकर पड़ोसियों के यहां बिजली चेक करने लगे. पता चला कि एक उनके इलाके में ही नहीं, दर्जन भर और इलाकों में बिजली नहीं आ रही है. जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही बिजली विभाग मामले की जांच में जुट गया है.

जानकारी के मुताबिक शहर के पॉश सेक्टर-4, सेक्टर-8, सेक्टर-7 ज्योति पार्क, मदनपुरी के साथ लगती दर्जन भर कालोनियां अंधेरे में डूब गई. यहां 4-5 घंटों की बिजली कटौती से लोगों आक्रोशित हो गए और बिजली विभाग को सूचित कर जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की.

सीएम खट्टर ने 24 घंटे बिजली का किया था दावा
पिछले महीने ही हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार के आठ साल पूरे होने पर कहा था कि राज्‍य में मार्च 2023 तक सभी गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी. उन्होंने बताया था कि ‘म्हारा गांव, जगमग गांव’ योजना के तहत अभी तक 6225 में से 5681 गांवों को 24घंटे बिजली मिल रही है. बचे हुए 634 गांवों को 24 घंटे बिजली देने की प्रक्रिया में तमाम तकनीकी बाधओं को अगले पांच माह में दूर कर लिया जाएगा. जिसके बाद हरियाणा के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली आने लगेगी.

हुड्डा का सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 30 अक्टूबर रविवार को लोगों से सत्ता में आने के बाद 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था. उन्होंने वर्तमान की खट्टर सरकार पर आरोप लगाया था कि मौजूदा सरकार ने एक यूनिट बिजली पैदा नहीं की, जबकि बिजली के दाम बढ़ा दिए. उन्होंने दोहराया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...