9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यनौकर ने सोते समय मालिक-मालकिन को फरसे से काट डाला, शराब पीने...

नौकर ने सोते समय मालिक-मालकिन को फरसे से काट डाला, शराब पीने पर टोकाटाकी बनी वजह

Published on

गुमला

झारखंड के गुमला में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद घरेलू नौकर ने सोते हुए मालिक और मालकिन को कथित रूप से फरसे से काट कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि उसके हमले में बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमला में रायडीह प्रखंड के मझगांव जामटोली में चालीस साल के घरेलू सहायक सतेंद्र लकड़ा ने अपने मालिक 65 वर्षीय रिचर्ड मिंज उनकी पत्नी मिलानी मिंज, बेटी टेरेसा मिंज पर सोते समय फरसे से हमला कर दिया। उनके अनुसार घायल रिचर्ड और उनकी पत्नी मिलानी मिंज की रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाये जाते समय ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी बेटी टेरेसा का रिम्स में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक रिचर्ड मिंज के घर में आरोपी सतेंद्र लकड़ा पिछले एक साल से काम कर रहा था। इसके बदले रिचर्ड उसे खाना, रहने की सुविधा और कुछ पगार भी देते थे। लेकिन सतेंद्र पगार के पैसों को शराब में उड़ा देता था। पुलिस के अनुसार, रिचर्ड उसे शराब पीने से भी मना करता था। पुलिस का कहना है कि सोमवार की शाम को भी सतेंद्र लकड़ा शराब पीकर घर आया तो रिचर्ड ने उसे फटकार लगाई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे सतेंद्र फरसा लेकर रिचर्ड के कमरे में घुसा और सोते हुए रिचर्ड, उसकी पत्नी और बेटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

मृतक के बेटे ने भाग कर बचाई अपनी जान
पुलिस के अनुसार, सतेंद्र ने दूसरे कमरे में सो रहे रिचर्ड के बेटे पर भी हमला किया लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई और वह भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। पुलिस के मुताबिक, शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने सतेंद्र को पकड़ा और उसे एक कमरे में बंद कर दिया, उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने पर टोकाटाकी और खाने पर लेकर हुए विवाद के चलते ही नौकर सतेंद्र अपने मालिक से नाराज था और उसने इस तरह का हिंसक कदम उठा लिया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...