17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यएकनाथ शिंदे की शिवसेना के ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री, दो दिग्गजों...

एकनाथ शिंदे की शिवसेना के ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री, दो दिग्गजों का कटेगा पत्ता

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है जिसमें महायुति के दो दलों- शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने हैं. सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल गठित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. ताजा खबर ये है कि शिवसेना कोटे से इस बार 11 विधायक मंत्री बन सकते हैं.

शिवसेना ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए अपने पूर्व मंत्रियों और संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है. इस बार जो सूची सामने आ रही है उसमें दो पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ होता दिख रहा है और उनकी जगह नए चेहरों को जगह मिलती दिख रही है.

इन दो मंत्रियों का पत्ता साफ
सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को उनके पिछले प्रदर्शन और आरोपों को देखते हुए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है. शिवसेना से 5 नए विधायकों को शामिल किए जाने की संभावना है.

शिवसेना के मंत्री पद के दावेदार भरतशेठ गोगावले, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, अर्जुन खोतकर और विजय शिवतारे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. माना जा रहा है कि महायुति में शिवसेना को 13 से 14 मंत्री पद मिलेंगे. इनमें से 10 से 12 मंत्री इसी सप्ताह शपथ लेंगे.

ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री!
शिवसेना की पात्रता परीक्षा पास करने वाले और मंत्री पद की शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों के बारे में यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने दी है. शिवसेना की प्रगति बुक में खरे उतरने वाले संभावित मंत्री इस प्रकार हैं-
1) गुलाबराव पाटिल
2) उदय सामंत
3) दादा भुसे
4) शंभुराज देसाई
5) तानाजी सावंत
6) दीपक केसरकर
7) भरतशेठ गोगावले
8) संजय शिरसाट
9) प्रताप सरनाईक
10) अर्जुन खोतकर
11) विजय शिवतारे

राज्य में कुल 43 विधायक बन सकते हैं मंत्री
आपको बता दें कि राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं. इस बार चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनी और 132 सीटों पर चुनाव जीता. दूसरे नंबर पर शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की हैं. यहां मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल की क्षमता 43 है. यानी कैबिनेट और राज्यमंत्री दोनों की संख्या इससे ज्यादा नहीं हो सकती है. अब तक तीनों ही दलों के 29 मंत्री थे. इनमें बीजेपी-शिवसेना के 10-10 और एनसीपी के 9 मंत्री थे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...