9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यभगवान के खजाने में डकैती डाल रहे हैं..., ओडिशा में यूपी के...

भगवान के खजाने में डकैती डाल रहे हैं…, ओडिशा में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने नवीन पटनायक सरकार पर साधा

Published on

भुवनेश्वर

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए ओडिशा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजेडी सरकार को निशाने पर लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार के संरक्षण में भगवान जगन्नाथ पुरी के मुख्य खजाने की चाबी ही गुम हो गई। यह लोग भगवान के खजाने में डकैती डाल रहे हैं। मां भगवती के श्रीचरणों में प्रार्थना करता हूं कि हमें इतनी ताकत मिले कि डबल इंजन सरकार लाकर ओडिशा के अंदर लैंड माफिया, सैंड माफिया, कैटल माफिया और फॉरेस्ट माफिया पर यूपी जैसा बुलडोजर चला सकें। योगी ने आरोप लगाया कि बीजू जनता दल सरकार चाटुकारों से घिरी है और जब किसी सरकार को चाटुकार घेर लेते हैं तो तानाशाही का जन्म होता है। तब भ्रष्टाचार बढ़ता है, गरीबों का शोषण होता है और प्रशासन का पतन हो जाता है।

अयोध्या का जिक्र करके घेरा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली रैली पुरी लोकसभा सीट पर पार्टी के कैंडिडेट डॉ. संबित पात्रा के की। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सम्मान, सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण और विरासत का संरक्षण है। एक तरफ अयोध्या में 500 वर्ष का इंतजार समाप्त होकर राम मंदिर बन गया है। अयोध्या पुरी में प्रभु राम के समय की चमकती हुई अयोध्या दिखाई देगी। वहां गुलामी के सारे ढांचे हट गए हैं। कोई गुलामी की बात नहीं कर सकता, वहां जयश्रीराम के नारे लगते हैं तो दूसरी तरफ नवीन पटनायक सरकार के संरक्षण में लूट चल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि जब सरकार भाजपा की बनती है और नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिलता है तो देश में परिवर्तन आता है। आतंकवाद-नक्सलवाद नियंत्रित हुआ है। यह मोदी का नया भारत है, किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले छेड़ता नहीं है। यहां विकास तेजी से हो रहा है। आज टू-लेन, फोरलेन बन रहे हैं। मीटर गेज की नहीं, वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत के रूप में बुलेट स्पीड से चलने वाली विश्वस्तरीय ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।

सीएम योगी ने कसा तंज
सीएम योगी ने कहा कि अब तक 12 राज्यों में दौरा किया हूं। हर जगह से यही आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार-400 पार। वे यहां की 21 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए यह नारा सुनते ही बीजू जनता दल के नेताओं को चक्कर आने लगता है। यह लोग केंद्र में सरकार नहीं बना पाएंगे। इन्हें जिताकर कोई फायदा नहीं, इसलिए जनता ही बीजद को जवाब देती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। पूरे देश में जश्न है, क्योंकि पांच सदी के बाद प्रभु राम ने अपना जन्मदिन अयोध्या में मनाया और होली भी खेली। नया भारत विरासत और विकास की यात्रा लेकर चल रहा है। सीएम ने आरोप लगाया कि बीजू जनता दल नौकरशाहों से घिरी सरकार है। जब नौकरशाही सरकार को घेरती है तो वह तानाशाही को जन्म देती है। जनता से उसका कोई वास्ता नहीं होता है। वहां भ्रष्टाचार पनपता है, गरीब के हक पर डकैती पड़ती है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...