8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यउनके दो छोटे बच्चे हैं, अब सब खत्म हो गया... कृष्ण पूरन...

उनके दो छोटे बच्चे हैं, अब सब खत्म हो गया… कृष्ण पूरन भट की हत्या से घर पर कोहराम

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कश्मीरी पंडित की टारगेट किलिंग के बाद उनके घर पर मातम पसरा है। पूरन कृष्ण भट की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट पर शनिवार को शोपियां के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (केएफएफ) आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी ली है हालांकि पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पूरन भट के एक सगे रिश्तेदार ने बताया, ‘वह अपने पीछे 2 छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। वह घर पर अकेले कमाने वाले थे और अब वह नहीं रहे। सब कुछ खत्म हो गया है। यह टारगेट किलिंग थी। वे (आतंकी) सिर्फ उनके रास्ते में आने वालों को नहीं मारते बल्कि उनकी हत्या भी करते हैं जिन्हें वह पसंद नहीं करते। वे (आतंकी) कश्मीर में कश्मीरी पंडित नहीं चाहते।’

जम्मू लाया जा रहा शव
पूरन कृष्ण भट का शव जम्मू लाया जाएगा। शोपियां के जिला मैजिस्ट्रोट सचिन कुमार वैश्य ने बताया, ‘मामले में जांच चल रही है। पीड़ित परिवार ने शव को जम्मू लाने की मांगी की है। उनकी मांग को पूरा करते हुए शव को जम्मू भेजा जा रहा है। उनकाअंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। मामले में जैसा सामने आएगा वासी कार्रवाई की जाएगी।

आतंकियों को पकड़ने के लिए धड़-पकड़ तेज
पूरन कृष्ण भट्ट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जख्मी भट्ट को शोपियां अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां, चिकित्सकों उन्होंने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बाग में जाते समय मारी गोली
कश्मीर परिक्षेत्र पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘आतंकवादियों ने एक अल्पसंख्यक नागरिक श्री पूरन कृष्ण भट पर गोली चलाई, जब वह चौधरी गुंड शोपियां में बाग की तरफ जा रहे थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। तलाशी अभियान जारी है।’

कश्मीरी पंडित की हत्या की जिम्मेदारी केएफएफ नाम के आतंकी संगठन ने ली है। डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया, ‘एक कश्मीरी पंडित पूरन जी की हत्या कर दी गई है। हम इस (मामले) पर काम कर रहे हैं। कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (केएफएफ) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हम अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहेंगे।’ डीआईजी ने बताया कि वारदात के वक्त वहां एक गार्ड मौजूद था।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...