9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यये अँधा कानून है.... 42 साल तक अदालत के काटे चक्कर, 86...

ये अँधा कानून है…. 42 साल तक अदालत के काटे चक्कर, 86 की उम्र में रद्द हुआ केस, बॉम्बे हाई कोर्ट भी हैरान

Published on

मुंबई

साल 1983 में एक महिला, जिसकी उम्र 44 साल थी, उस पर कस्टम ड्यूटी की चोरी, कार के रजिस्ट्रेशन में जाली दस्तावेज़ पेश करना और अवैध रूप से भारत में कार के इम्पोर्ट के आरोप लगते हैं। कोर्ट में मुकदमा लड़ते-लड़ते महिला की उम्र अब 86 साल की हो चुकी है और आरोपों का सामना करते हुए उसे 42 साल बीत चुके हैं। इसे देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट कोर्ट ने महिला के खि़लाफ़ किला कोर्ट में 1996 से लंबित केस को रद्द कर दिया।

क्या है पूरा मामला
1983 में महिला के पति ने एक कार विदेश से मंगाई थी। चूंकि, कार महिला के नाम पंजीकृत थी, इसलिए उसे आरोपी बनाया गया है। 2019 में महिला और उसके पति ने इस्प्लेंड (किला कोर्ट) कोर्ट में पेंडिंग केस को रद्द करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस बीच महिला के पति की मौत हो गई, इसलिए महिला ने सेहत से जुड़ी तकलीफ़ और केस में देरी के आधार पर मुकदमे को रद्द करने की मांग की। महिला ने याचिका में दावा किया कि मामले में विलंब के चलते उसका तेज़ी से सुनवाई पाने के हक़ का उल्लंघन हुआ है। हालांकि सरकारी वकील ने दावा किया था कि इस याचिका के पेंडिंग होने के चलते सुनवाई में देरी हुई है।

निचली अदालत में 22 वर्ष में पड़ीं 90 तारीखें
बॉम्बे हाई कोर्ट जस्टिस एसवी कोतवाल और जस्टिस एसएम मोडक की बेंच ने कहा, 1983 में केस की जांच शुरू हुई थी, लेकिन 1996 में कोर्ट में केस दायर हुआ, जो यह दर्शाता है कि अथॉरिटी को केस (शिकायत) दायर करने में 13 साल लग गए। 86 वर्षीय महिला के पूरे जीवन में लगभग आधे समय तक मुक़दमे की तलवार सिर पर लटकी रही। मामले के हाई कोर्ट आने से पहले यानी 1996 से 2018 के बीच निचली अदालत में 90 तारीखें पड़ी थीं। इस दौरान अभियोज पक्ष के गवाह लगातार गैरहाजि़र रहे। लंबा वक़्त बीत जाने के बावजूद 10 में से 3 गवाहों की गवाही हुई, जबकि गवाहों को हाजि़र करना अभियोजन पक्ष की जि़म्मेदारी हैं।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...