11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'ये हुई न बात…. सरकार एक बार इशारा कर दे',किन्नर समाज बॉर्डर...

‘ये हुई न बात…. सरकार एक बार इशारा कर दे’,किन्नर समाज बॉर्डर पर जाने को तैयार- महामंडलेश्वर ने कर दिया बड़ा ऐलान

Published on

जोधपुर

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कहा, ‘यह लोग कभी आगे नहीं बढ़ेंगे, हमेशा ऐसे ही रहेंगे।’ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने आतंकवादियों को भी बद्दुआ दी।

आतंकवादियों को कठोर सजा की मांग
महामंडलेश्वर ने आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, ‘हमें हमेशा सुनने में आता था कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन धर्म पूछकर गोली मारना अत्यंत निंदनीय है। ऐसे आतंकवादियों को न कब्रिस्तान नसीब हो, न शमशान। उन्हें गिद्धों के सामने छोड़ देना चाहिए, जो उन्हें नोच-नोचकर खा जाएं।’ उन्होंने इस घटना को विचार करने योग्य बताते हुए कठोर सजा की मांग की।

हिंदुओं से एकजुटता की अपील
आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए महामंडलेश्वर ने सभी हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद को रोकने के लिए सभी हिंदुओं को जागना होगा। अगर एक-एक घर से हिंदू आगे आएगा, तो हमारा देश बच जाएगा।’ उन्होंने देश में बढ़ते डर के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा, ‘कहीं घूमने जाएं, तो मन में डर रहता है कि कोई अधर्मी या काफिर न आ जाए। इस डर को खत्म करने के लिए हमें एकजुट होकर घरों से निकलना होगा।’

किन्नर समाज बॉर्डर पर जाने को तैयार
महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि ने सनातन धर्म की रक्षा पर जोर देते हुए कहा, ‘सनातन को जिंदा रखने के लिए सभी को एक होना पड़ेगा। हमें आगे आना होगा।’ उन्होंने समाज को जागरूक करने और आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उज्जैन किन्नर महामंडलेश्वर ने सरकार से किन्नर समाज को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का मौका देने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘सरकार एक बार इशारा कर दे, हम किन्नर समाज बॉर्डर पर जाने को तैयार हैं। हम अपने देश और सनातन को बचाने के लिए जान भी दे सकते हैं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि किन्नर समाज को बॉर्डर और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों से निपटने की अनुमति दी जाए। उन्होंने बेगुनाहों पर गोली चलाने को अत्यंत निंदनीय करार दिया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...