11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्थान में पटवारी भर्ती देने वालों की होगी बल्ले- बल्ले, भजनलाल सरकार...

राजस्थान में पटवारी भर्ती देने वालों की होगी बल्ले- बल्ले, भजनलाल सरकार ने बढाए पद

Published on

जयपुर

राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पटवारी भर्ती में पदों की संख्या में बढोतरी की अनुमति दे दी है। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने पदों की संख्या में इजाफा कर दिया है। पहले 2020 पदों पर भर्ती होनी थी। अब 1707 पद बढा दिए गए हैं। ऐसे में पदों की संख्या बढकर 3727 हो गई है। चूंकि पटवारी भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन भरे जा चुके हैं। अब बोर्ड ने पदों की संख्या बढा दी है तो आवेदन भरने का अवसर भी दोबारा दिया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं भरा। वे भी अब ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

बोर्ड जारी करेगा संशोधित विज्ञप्ति
पूर्व में जारी की गई पटवार भर्ती में 2020 पद रिक्त बताए गए थे। 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित तिथि तक प्रदेश के 6,43,639 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। चूंकि अब पदों की संख्या में काफी बढोतरी कर दी गई है। ऐसे में बोर्ड की ओर से आवेदन करने का एक और मौका दिया जाएगा ताकि वंचित अभ्यर्थी भी आवेदन कर सके। बोर्ड की ओर से आगामी दिनों में संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी। पूर्व में पटवार भर्ती की लिखित परीक्षा 11 मई को होनी प्रस्तावित थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।

अब सितंबर में होगी लिखित परीक्षा
चूंकि अब नई विज्ञप्ति के अनुसार एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे में लिखित परीक्षा 11 मई को आयोजित नहीं की जा सकेगी। बोर्ड के चेयरमैन मेजर आलोक राज का कहना है कि अब इसी वर्ष सितंबर में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जानिए क्या है पटवार भर्ती की पात्रता
राजस्थान में पटवार भर्ती परीक्षा की शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में स्नातक उतीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा स्नातक स्तरीय सीईटी परीक्षा भी उतीर्ण होना चाहिए। इसके साथ पटवारी पद के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अलग अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छूट भी दी जा रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...