9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, मिलेगा उद्योग का दर्जा', तेजस्वी यादव ने...

‘शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, मिलेगा उद्योग का दर्जा’, तेजस्वी यादव ने किया वादा, बताई नीतीश की जिद

Published on

पटना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने पर ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा। साथ ही ताड़ी व्यवसाय से जुड़े सभी मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे। श्रीकृष्ण स्मारक भवन सभागार में ताड़ी व्यवसायी महाजुटान को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के कई इलाकों में ताड़ी का पारंपरिक व्यवसाय होता है। अगर आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन सत्ता में आता है, तो ताड़ी व्यवसाय को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा, जिससे इससे जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए कई बार उन्होंने और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ताड़ी को शराबबंदी कानून से अलग करने की कोशिश की थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिद के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने दोहराया, ‘इस बार सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी से अलग किया जाएगा।’

पासी समाज के उत्पीड़न का आरोप
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून का सबसे ज्यादा असर पासी समाज पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना के अनुसार पासी समाज की जनसंख्या एक प्रतिशत है, लेकिन उनमें से 76 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं। शराबबंदी के चलते उनके पारंपरिक पेशे को जबरन बंद करा दिया गया है।

तेजस्वी ने शराबबंदी कानून पर उठाए सवाल
तेजस्वी ने शराबबंदी के लागू होने के बाद गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के लोगों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई लोग जमानत तक नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर भी शराब के नाम पर लोगों के शोषण का आरोप लगाया। साथ ही नीतीश सरकार की ‘नीरा’ योजना को असफल बताया।

तेजस्वी ने की पासी समाज से महागठबंधन के समर्थन की अपील
अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने पासी समाज के लोगों से आह्वान किया कि वोट की चोट से सरकार बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि ताड़ी व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने से इस पेशे से जुड़े लोगों को नई पहचान और आर्थिक संबल मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने ताड़ी रखने का पारंपरिक मिट्टी का बर्तन उठाकर समर्थन का संदेश दिया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...