15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यआतंकियों पर कड़ा प्रहार! पहलगाम अटैक के बाद एक्शन, अनंतनाग में 175...

आतंकियों पर कड़ा प्रहार! पहलगाम अटैक के बाद एक्शन, अनंतनाग में 175 लोग हिरासत में

Published on

श्रीनगर,

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सेना, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर व्यापक तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है. कड़ी सतर्कता के साथ दिन-रात तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इन अभियानों के तहत अनंतनाग​ जिले में विभिन्न स्थानों पर कई छापे मारे गए. आतंकवादी गतिविधियों में सहायता करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अब तक लगभग 175 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

अनंतनाग पुलिस ने कहा कि हम किसी भी संभावित आतंकवादी की उपस्थिति को समाप्त करने और जिले को सुरक्षित करने के लिए, अपने साझेदार सुरक्षा बलों के साथ मिलकर घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे हैं. अनंतनाग पुलिस जिले में शांति बनाए रखने तथा सामान्य स्थिति को बाधित करने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है.

सुरक्षा को और बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट (MVCPs) स्थापित किए गए हैं. जनता से सहयोग की अपील की गई है और नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दें.

बता दें कि गत 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. मारे गए लोगों ने 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक शामिल है और कई अन्य घायल हो गए. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस ने पेट्रोलिंग और एंबुश ऑपरेशन तेज कर दिए हैं, विशेष रूप से घने वन क्षेत्रों में, जहां आतंकवादी छिपने का प्रयास कर सकते हैं.

पुंछ-राजौरी सेक्टर में भी सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
इस बीच, राजौरी क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए श्रीनगर का दौरा किया. जनरल द्विवेदी को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों के बारे में जानकारी दी गई.

आतंकियों का बंकर मिला, 5 AK-47 बरामद,
पहलगाम आतंकी हमले बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च ऑपरेशन में सेना को पांच AK-47 के साथ बड़े पैमाने पर गोला बारूद में मिला है। भारतीय सेना और एसओजी (कैंप माछिल) ने स्पेशल इंटेलिजेंस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेदोरी नाला मुश्ताकाबाद माछिल के जंगलों में जॉइंट ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

हथियारों की बरामदगी
सुरक्षाबलों को 5 एके-47 राइफल, 8 एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, एके-47 गोला-बारूद के 660 राउंड, एक पिस्तौल राउंड और एम4 गोला-बारूद के 50 राउंड शामिल हैं। इसके अलावा पहलगाम हमले की जांच कर रही एजेंसियों ने 175 लोगों को हिरासत में लिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। एक दिन पहले हमले में शामिल दो आतंकियों के घरों को तबाह कर दिया गया था। अब तक कुछ सात आतंकियों के घरों को निशाना बनाया जा चुका है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...