9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसीमा हैदर की तरह भारत आई पाकिस्तानी युवती की बढ़ी आफत, पहलगाम...

सीमा हैदर की तरह भारत आई पाकिस्तानी युवती की बढ़ी आफत, पहलगाम हमले के बाद पहली पत्नी ने बढ़ाई परेशानी

Published on

चूरू/ जयपुर

दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस जाने के निर्देश दे दिए हैं। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कहा गया है कि वे अपने राज्य में रहने वाले पाक नागरिकों का पता लगाएं और उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू करें। इसी बीच शुक्रवार 25 अप्रैल को एक महिला चूरू एसपी ऑफिस पहुंच गई। महिला अपने पिता के साथ एसपी जय यादव से मिली और एक ज्ञापन देते हुए कहा कि चूरू के पिथिसर गांव में एक पाकिस्तानी महिला रहती है. उसे तुरंत वापस भेजा जाए। वह महिला भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है।

एक साल से चूरू में रह रही है लाहौर की मेहविश
पाकिस्तान की रहने वाली 34 वर्षीय मेहविश पिछले करीब एक साल से चूरू के पिथिसर गांव में रहती है। मेहविश ने पिथिसर निवासी रहमान से निकाह किया था। पहले ऑनलाइन निकाहनामा पढते हुए दोनों ने एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में कबूल किया था। जुलाई 2024 में मेहविश वाघा बॉर्डर पहुंची तो रहमान का पूरा परिवार उसे लेने पहुंचा था। बॉर्डर पर ही उसका स्वागत किया और बड़े सम्मान के साथ उसे पिथिसर लाया गया। रहमान से निकाह करने के बाद पाकिस्तानी युवती मेहविश उसके साथ पिथिसर में रहने लगी।

भारतीय महिला ने मेहविश को बताया खतरा
हनुमानगढ़ जिले के भादरा की रहने वाली फरीदा अपने पिता के साथ चूरू एसपी जय सिंह से मिली। उसने ज्ञापन देते हुए कहा कि मेहविश हमारे देश के लिए आंतरिक खतरा साबित हो सकती है। उसके संदिग्ध गतिधियों में शामिल रहने की संभावना है। फरीदा ने कहा कि चूंकि मेहविश पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है और वहां के कई लोगों से उसका सीधा संबंध है। वह लगातार पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में है। वह भारत के सीमावर्ती इलाकों की खुफिया जानकारियां पाकिस्तानी लोगों तक पहुंचा सकती है। भारत सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर उसे वापस पाकिस्तान भेजे जाने की मांग की गई है क्योंकि उसे अवैध रूप से भारत में रहने की जानकारी मिली है।

जानिए फरीदा ने क्यों किया मेहविश का विरोध
पाकिस्तानी महिला मेहविश को वापस भेजने की मांग करने वाली फरीदा का भी उस परिवार से गहरा नाता रहा है। भादरा निवासी फरीदा चूरू के पिथिसर निवासी रहमान की पहली पत्नी है। उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले साल रहमान ने फरीदा को तीन तलाक देकर पाकिस्तानी युवती मेहविश से निकाह कर लिया था। पति द्वारा छोड़ने के बाद फरीदा ने रहमान के खिलाफ तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसमें रहमान की गिरफ्तारी भी हुई। कुछ समय बाद ही रहमान को जमानत मिल गई और वह जेल से छूट गया। तब से रहमान और मेहविश गांव में ही रहते हैं। रहमान की पहली पत्नी ने अब मेहविश को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग उठाई है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...