6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यमेट्रो के लिए बनाई जा रही थी सुरंग, 10 घरों में आई...

मेट्रो के लिए बनाई जा रही थी सुरंग, 10 घरों में आई दरार; मची अफरातफरी

Published on

कोलकाता

कोलकाता के बहूबाजार इलाके में शुक्रवार सुबह पूर्व-पश्चिम मेट्रो सुरंग में काम के दौरान पानी का रिसाव होने से 10 घरों में दरारें आ गईं। कोलकाता मेट्रो रेल निगम (केएमआरसी) के महाप्रबंधक (प्रशासन) ए के नंदी ने बताया कि मदन दत्ता लेन स्थित घरों में यह समस्या देखी गई। उन्होंने बताया कि यहां के 140 निवासियों को अब तक पास के होटलों में शिफ्ट किया जा चुका है।

नंदी के मुताबिक, पानी के रिसाव को रोकने के प्रयास जारी हैं। माना जा रहा है कि पानी का रिसाव होने के कारण घरों में दरारें आईं। मध्य कोलकाता के बहूबाजार क्षेत्र की इमारतों में सुरंग के काम के दौरान पहले भी दो बार दरारें आ चुकी हैं, जिससे पूर्व-पश्चिम मेट्रो परियोजना के काम में देरी हुई है। केएमआरसी पूर्व-पश्चिम मेट्रो परियोजना की कार्यकारी एजेंसी है।

स्थानीय लोगों ने जाहिर की नाराजगी
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बहूबाजार इलाके में लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोग इससे काफी नाराज हैं। इन लोगों ने मेट्रो रेल अथॉरिटी के काम के तरीकों पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि मेट्रो रेल के प्रतिनिधि शुरू में जब घरों को खाली करने का आदेश लेकर पहुंचे तो स्थानीय लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। बाद में मेट्रो अधिकारियों और इंजीनियर्स ने इलाके का दौरा किया।

सामान लेकर सड़कों पर आए लोग
बहूबाजार इलाके में घरों में दरार पड़ने की शिकायत शुक्रवार तड़के 4:30 बजे के आसपास सामने आई। इससे स्थानीय लोग काफी घबरा गए। बहुत से लोग अपने घरों को खाली करने लगे और सामान लेकर सड़क पर आ गए। बताया जा रहा है कि करीब 140 लोगों को होटल में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल इलाके की चारों ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...