6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यप्रतापगढ़ में पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बे, 6 घंटे बंद...

प्रतापगढ़ में पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बे, 6 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग

Published on

प्रतापगढ़ ,

यूपी के प्रतापगढ़ में मंगलवार सुबह शंटिंग ऑपरेशन के दौरान ट्रेन के दो खाली डिब्बे पटरी से उतर गए. इसके कारण स्टेशन के पास जेल रोड क्रॉसिंग गेट लगभग छह घंटे तक अवरुद्ध रहा, जिससे लोगों को काफी असुविधा हुई. घटना मां बेल्हा देवी धाम रेलवे जंक्शन के पास की है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस पूरे मामले में स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि 12 डिब्बों वाली पैसेंजर ट्रेन को सुबह करीब साढ़े पांच बजे शंटिंग के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए. उन्होंने कहा कि बगल के ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही जारी रही, जबकि क्रॉसिंग लगभग छह घंटे तक बंद रही. सुबह करीब 11:15 बजे डिब्बों को पटरी पर वापस लाया गया और क्रॉसिंग खोल दी गई.

मां बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन के जेल रोड क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घटना के समय ट्रेन के सभी डिब्बे खाली थे, जिस वजह से हादसा टल गया. फिलहाल, रेलवे प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि हादसे के कारण सरयू एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को पहले के स्टेशनों पर रोक दिया गया. बाद में एक लाइन से ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया. फिलहाल, रेलवे प्रशासन द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शंटिंग के दौरान डिब्बे पटरी से कैसे उतरे.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...