10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यअस्पताल में घुसे दो हाथी, फोटो वायरल हुई तो लोग बोले-इलाज कराने...

अस्पताल में घुसे दो हाथी, फोटो वायरल हुई तो लोग बोले-इलाज कराने आए हैं

Published on

जलपाईगुड़ी

सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों के मजेदार वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। हालांकि अकसर ये लड़ते झगड़ते रहते हैं लेकिन कभी-कभी इन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान भी आती है। ऐसी ही एक तस्वीर पश्चिम बंगाल से आई है जहां एक अस्पताल के वार्ड में दो हाथी घुसे हुए दिखे। जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई लोगों को मजा आ गया।

दरअसल, यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी छावनी स्थित एक अस्पताल से सामने आई है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि यह दोनों अस्पताल में गए हैं। इसमें दिख रहा है कि एक हाथी अस्पताल की बिल्डिंग के अंदर एक हॉल का राउंड लेते हुए दिखाई दे रहा है जबकि एक हाथी दरवाजे की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है।

इतना ही नहीं इनके आसपास कोई इंसान भी नहीं नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि सूनसान पाकर दोनों अस्पताल में घुस गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा ही कि जब हाथी अस्पताल के रूम में घुस रहे थे तो कुछ लोग उन्हें भगाने की भी कोशिश कर रहे थे।

फिलहाल इनकी तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ये दोनों अस्पताल में इलाज कराने गए हैं। जबकि एक अन्य ने लिखा कि हम उनके घरों जंगलों को गिरा रहे हैं इसलिए वे हमारे घरों में अब रहेंगे। फिलहाल इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...