12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमहाराजगंज में निर्माणाधीन पुल ढहा, घायल मजदूरों को जिला अस्पताल किया रेफर

महाराजगंज में निर्माणाधीन पुल ढहा, घायल मजदूरों को जिला अस्पताल किया रेफर

Published on

महराजगंज

महाराजगंज के मोहनापुर ढाला के पास सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन पुल के ढह जाने से छह से सात मजदूर घायल हो गए, एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना सोमवार रात को चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई।

स्थानीय पुरंदरपुर थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “राजमार्ग निर्माण गतिविधि के दौरान, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल ढह जाने से श्रमिक योगेश (25) पुत्र पूरन सिंह, योगेश (24) पुत्र मंगल सिंह, प्रेमपाल (27) पुत्र भगवान सिंह, अनिल(29) पुत्र रविन्द्र सिंह, टिंकू सिंह (31) पुत्र भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा लोनी, सुरेन्द्र भी घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा में भर्ती किया गया।

वहीं हादसे के बाद रात में पुल का मलबा हटाया जाने लगा। जानकारी मिलते ही पुरंदरपुर एसओ व फायर ब्रिगेड के अधिकारी वीरसेन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बन रहे दूसरे निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का स्लैब अचानक भरभराकर गिरने के बाद इसके निर्माण पर सवाल उठने लगे। लोगों का कहना है कि शुक्र है हादसा रात में हुआ। यदि सुबह या दिन में हुआ होता तो राहगीर भी चपेट में आ सकते थे।

Latest articles

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...