15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययूपी : नोएडा में 24 साल के दिव्यांग युवक की हत्या, परिवार...

यूपी : नोएडा में 24 साल के दिव्यांग युवक की हत्या, परिवार ने जताया हत्या का शक

Published on

नोएडा,

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में 24 साल के एक दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना जारचा थाना क्षेत्र के चोलस गांव में हुई. पुलिस उपायुक्त (जोन-II) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक अंकित (24 साल) बुधवार शाम को घर से बाहर गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

उन्होंने कहा, जब परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की, तो गांव के पास एक खाली प्लॉट में उसका खून से लथपथ शव मिला. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां शव मिला है, वो स्थान अक्सर असामाजिक तत्वों का अड्डा माना जाता है.

परिवार ने दर्ज कराया हत्या का मामला
परिवार ने इस हत्या को लेकर आशंका जताई है. मृतक के भाई बॉबी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अंकित के परिवार ने बताया कि उसकी दादी अस्पताल में भर्ती थीं, जिसके चलते परिवार के सदस्य अस्पताल में थे और अंकित घर पर अकेला था. परिवार का आरोप है कि इसी दौरान उसे निशाना बनाया गया.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने कहा कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गांव में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि अंकित दिव्यांग था. पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह पुलिस को तुरंत सूचित करें. अंकित की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में में डाल दिया है.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...