15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यUP: कांग्रेस नेता अजय राय का विवादित बयान, "अमेठी में लटके-झटके दिखाने...

UP: कांग्रेस नेता अजय राय का विवादित बयान, “अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं स्मृति ईरानी”

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय राय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाकर चली जाती हैं।सोनभद्र में उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और इसके बाद वापस चली जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से चुनौती देंगे। पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ हुए एक्शन पर अजय राय ने कहा कि मुख्तार जैसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही ये बात
वे सोमवार को सोनभद्र भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “राहुल गांधी बीजेपी सरकार की ओर से देश व प्रदेश में पैदा की गई नफरत को समाप्त करने और अत्याचार के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रतिदिन 100 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल कर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर उनका स्वागत कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को बड़े स्तर पर जनसमर्थन मिल रहा है।”

बता दें कि कुछ दिन पहले लोकसभा सत्र के दौरान स्मृति ईरानी द्वारा कहे गए एक शब्द पर विपक्ष हमलावर हो गया था। उन्होंने सदन में अपने संबोधन के दौरान एक सांसद को “जेंटलमैन” कहकर संबोधित किया था, जिस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एतराज जताया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को उन्हें “माननीय सदस्य” कहकर बुलाना चाहिए था। वहीं, इससे पहले एक टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने मिस इंडिया पेजेंट का एक वीडियो शेयर कर हंगामा मचा दिया था। इस वीडियो में स्मृति ईरानी भगवा रंग की बिकिनी पहने दिख रही थीं। नेता ने यह वीडियो फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर चल रहे बवाल के बीच शेयर किया था।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...