10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP : एक जिले को छोड़कर पूरब से पश्चिम तक यूपी में...

UP : एक जिले को छोड़कर पूरब से पश्चिम तक यूपी में सूखे के हालात

Published on

लखनऊ

मानसून के तीन माह बीत चुके हैं। सिर्फ एक जिले को छोड़कर पूरे यूपी में सूखे के हालात हैं। पूरब से लेकर पश्चिम तक पूरा राज्य सामान्य वर्षा के लिए तरस रहा है। भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर मंगलवार की शाम छह बजे तक के ताजा आंकड़ें हैं उसके मुताबिक राज्य के 18 जिले ऐसे हैं जहां इस मानसून में अब तक सामान्य से 60 से 78 फीसदी तक कम बरसात हुई है। ये सभी जिले यलो जोन में हैं। वहीं 19 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 50 से 59 फीसदी तक कम बरसात हुई है।

राज्य के 40 जिले रेड जोन में हैं। यहां 20 से 59 फीसदी तक कम बरसात दर्ज की गई है। शेष जिले ग्रीन जोन में हैं। पर यहां भी सामान्य से कम वर्षा हुई है। सिर्फ चित्रकूट ऐसा जिला हैं जहां सामान्य से 40 फीसदी वर्षा अधिक हुई है।

राज्य में अभी 45 फीसदी कम वर्षा
इस मानसून में अब तक उत्तर प्रदेश में सामान्य से 40 फीसदी कम वर्षा हुई है। अब तक 634 मिलीमीटर बरसात होनी चाहिए थी। पर हुई अभी 347.4 फीसदी है। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले सबसे ज्यादा सामान्य वर्षा के लिए तरस रहे हैं। यहां बागपत और गाजियाबाद में सामान्य से 78 फीसदी, ज्योतिबा फूले नगर, रामपुर के अलावा कानपुर देहात, कुशीनगर, जौनपुर, गौतमबुद्धनगर ऐसे जिले हैं जहां 70 फीसदी से अधिक सामान्य से कम वर्षा हुई है।

सरकार ले रही है हर दिन रिपोर्ट
राज्य सरकार की मानसून पर पैनी नजर है। मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। मौसम विभाग से भी हर हफ्ते बरसात के आंकड़े लिए जा रहे हैं। अधिकारी और मौसम विभाग मान रहा है कि बरसात की यही बेरुखी रही तो राज्य के कई जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करना पड़ सकता है।

सामान्य से कम वर्षा वाले शीर्ष दस जिले
बागपत : 78 फीसदी कम
गाजियाबाद : 78 फीसदी कम
रामपुर : 72 फीसदी कम
ज्योतिबाफूले नगर : 72 फीसदी से कम
कानपुर देहात : 72 फीसदी से कम
कुशीनगर : 71 फीसदी से कम
गौतमबुद्धनगर : 71 फीसदी से कम
जौनपुर : 70 फीसदी से कम
शाहजहांपुर : 67 फीसदी से कम
संत कबीर नगर : 65 फीसदी से कम

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...