11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यUP: रामपुर में पांच साल में छठी बार होगा चुनाव? आजम खान...

UP: रामपुर में पांच साल में छठी बार होगा चुनाव? आजम खान को सजा के बाद बढ़ी सुगबुगाहट

Published on

रामपुर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट से सजा मिलने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि रामपुर में एक बार फिर उपचुनाव हों। हालांकि, इससे पहले भी विधानसभा से लेकर लोकसभा तक रामपुर सीट देश की सबसे हॉट सीटों में शामिल रही है। ऐसे में आजम खां को सजा होने के बाद क्या रामपुर में फिर छठी बार चुनाव होगा। जबकि, इससे पहले पांच साल में दो उपचुनाव हो गए हैं।

पहला उपचुनाव साल 2019 में हुआ था, जब आजम खान ने लोकसभा चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। लोकसभा चुनाव में आजम खां सपा-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार थे। यह चुनाव वह जीत गए थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था। इसके बाद आजम खां ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके सांसद बनने के बाद साल 2019 में विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। तब उपचुनाव में सपा के टिकट पर आजम खां की पत्नी डॉ तंजीन फात्मा उपचुनाव लड़ी थीं, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी और वे आजम खान की जगह विधायक बनी थीं।

फात्मा ने भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता को 7716 वोटों से हराया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आजम खां सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर गए। यह चुनाव उन्होंने सीतापुर जेल में बंद रहते हुए लड़ा था। उनके सामने भाजपा नेता और आजम खां के सियासी दुश्मन आकाश सक्सेना थे। लेकिन, जेल से बिना बाहर आए आजम खां चुनाव बड़े अंतर से जीते। इसके बाद आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

आजम खां के त्यागपत्र देने के बाद 2022 में लोकसभा का उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के टिकट पर घनश्याम सिंह लोधी चुनाव मैदान में थे और सपा से आजम खां के करीबी आसिम राजा प्रत्याशी थे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने 42192 वोटों से जीत दर्ज की थी। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के बाद अब रामपुर पांच साल में छठी बार फिर चुनाव की दहलीज पर पहुंच गया है। यदि उपचुनाव हुआ, तो पांच साल में यह तीसरा उपचुनाव होगा।

पिछले पांच चुनावों के रिजल्ट
2017 का विधानसभा चुनाव
-आजम खां – सपा – 102100
-शिवबहादुर सक्सेना – भाजपा – 55258

2019 का लोकसभा चुनाव
-आजम खां – सपा – 559177
-जया प्रदा नाहटा – भाजपा – 449180

2019 में हुआ विधानसभा उपचुनाव
-डॉ तजीन फात्मा – सपा – 79043
-भारत भूषण गुप्ता – भाजपा – 71327

2022 का विधानसभा चुनाव
-आजम खां – सपा – 131225
-आकाश सक्सेना – भाजपा – 55141

2022 का लोकसभा उपचुनाव
-घनश्याम सिंह लोधी – भाजपा – 367397
-आसिम राजा – सपा – 325205

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...