16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यUP: पहली बार 1000 सेक्स वर्कर चुनेंगे अपना सांसद, गुप्त रखी जाएगी...

UP: पहली बार 1000 सेक्स वर्कर चुनेंगे अपना सांसद, गुप्त रखी जाएगी इनकी आइडेंटिटी

Published on

कानपुर,

चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहली बार करीब 1 हजार सेक्स वर्कर्स को जिला प्रशासन ने मतदाता सूची में जोड़ा है. ये सेक्स वर्कर 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे. कानपुर के डीएम विशाख ने इन सेक्स वर्कर्स को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए मार्जिनलाइज सेक्शन के तहत विशेष अभियान चलवाया है.

बता दें कि अभी तक छावनी विधानसभा, किदवई नगर विधानसभा के साथ-साथ महाराजपुर विधानसभा में सेक्स वर्कर्स को मतदाता सूची में जोड़ा गया है. छावनी विधानसभा से अब तक 545 सेक्स वर्कर्स के नाम जोड़े गए. वहीं, किदवई नगर से 345 सेक्स वर्कर्स ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया है. इसके अलावा महाराजपुर विधानसभा में अभी काम चल रहा है.

मतदान के लिए किया जाएगा जागरूक
कानपुर में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े एडीएम राजेश कुमार का कहना है कि अभी हमारा अभियान चल रहा है. अभी और भी सेक्स वर्कर सामने आएंगे. उन सभी का नाम वोटिंग लिस्ट में जोड़कर उनको मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा. यह प्रक्रिया चुनाव आयोग की मार्जिनलाइज सेक्शन के तहत की गई है. इसका आदेश 10 जनवरी 2022 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिया था.

गुप्त रहेगी सेक्स वर्कर्स की आइडेंटिटी
राजेश कुमार ने आगे बताया कि मार्जिनलाइज सेक्शन के तहत समाज के वो लोग, जिनको सामाजिक धारा से अलग रखा जाता है या किसी कारण से अलग पड़े रहते हैं और मतदान में हिस्सा नहीं लेते, उनको जोड़ना होता है. अभी तक कानपुर में 900 से ज्यादा सेक्स वर्कर्स मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. खास बात यह है कि इनकी आइडेंटिटी गुप्त रखी जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल के 5000 मेगावाट सोलर प्लांट से 12 लाख की केबिल चोरी — पुलिस कर रही है जांच,कारखाने में बिजली सप्लाई प्रभावित

भोपाल गोविन्दपुरा स्थित बीएचईएल के 5000 मेगावाट के सोलर प्लांट में गत दिवस 12 लाख...

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...