14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्ययूपी : दादी ने 5 महीने की इशिका का ब्लेड से गला...

यूपी : दादी ने 5 महीने की इशिका का ब्लेड से गला रेत डाला, सास-बहू के झगड़े में दिखा खौफनाक मंजर

Published on

सहारनपुर:

यूपी के सहारनपुर में रिश्‍तों का ऐसा कत्‍ल हुआ जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक दादी ने अपनी पांच महीने की पोती का ब्‍लेड से गला रेत दिया। वह बहू को सबक सिखाना चाहती थी। दादी ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला, बच्‍ची के पिता और बुआ को अरेस्‍ट कर लिया। पुलिस के अनुसार सास और बहू के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था।

महिला अपनी पुत्रवधू को सबक सिखाना चाहती थी। पुलिस ने कहा कि इसी रंजिश में सास ने पति और बेटी के साथ मिलकर बुधवार को कथित अपराध को अंजाम दिया। एसएसपी रोहित सजवाण ने गांव कुतुबपुर कुसेनी में पांच माह की इशिका की गला रेतकर उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपनी मां शिवानी के साथ घर में सोई हुई थी।सुबह जब शिवानी उठी तो उसने बच्ची को खून में लथपथ पाया जिसके बाद परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति केरल में सैलून चलाता है
सजवाण ने बताया कि शिवानी का पति केरल में सैलून चलाता है और वहीं रहता है। पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू की तो संदेह घर के सदस्यों पर गया क्योंकि 14 लोगों के परिवार में किसी बाहरी के आकर वारदात को अंजाम देने की संभावना नहीं दिखी। पुलिस पूछताछ में बच्ची की दादी सरिता ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की और उसने बताया कि वह पोती की हत्या कर बहू को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहती थी।

शिवानी को चाय में नींद की गोली मिलाकर दे दी
एसएसपी ने बताया कि सरिता ने रात को चाय में नींद की दवा मिलाकर शिवानी को पिला दी ताकि वह जाग न सके और तड़के चार बजे वह बहू के कमरे में गई और उसने इशिका का मुंह दबाकर पति धर्मेंद्र द्वारा दिये गये ब्लेड से उसका गला रेत दिया।

सास को एक व्‍यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था: शिवानी
वहीं, शिवानी ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया है कि उसने सास को किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखती थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दादी सरिता, ससुर धर्मेंद्र और उनकी बेटी, तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची की हत्या में प्रयुक्त ब्लेड को भी बरामद कर लिया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...