15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP: पति ने पहले दिया तीन तलाक, फिर हलाला के नाम पर...

UP: पति ने पहले दिया तीन तलाक, फिर हलाला के नाम पर महिला से देवर ने किया रेप, गिरफ्तार

Published on

जौनपुर

केंद्र सरकार ने भले ही मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बना दिया है लेकिन अभी भी मुस्लिम समाज के कुछ लोग महिलाओं का शोषण और उनका उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उमर खां बड़ी मस्जिद से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिर अपने भाई से हलाला के नाम पर दुष्कर्म करवाया। इसके बाद शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई की है।

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की रहने वाली लड़की की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से अबूहुरैरा उर्फ फैसल से इसी साल अप्रैल में हुई थी। शादी में विदाई के समय उपहार और नगदी दिया गया था। मायके से मिले सामानों से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद उसके पति ने तीन बार तलाक, तलाक तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया। रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी ससुराल के लोग उस महिला पर हलाला कराने का दबाव बनाने लगे। ससुराल के लोगों ने साजिश कर देवर मुरस्लीन से उस महिला की इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती हलाला के नाम पर दुष्कर्म कराया।

ससुराल पक्ष की ओर से ठुकराए जाने के बाद महिला शहर कोतवाल मिथलेश कुमार मिश्रा से मिली। महिला की कहानी सुनकर शहर कोतवाल ने उसके पति, सास चंदा, ननद शमा, जेठानी राबिया बानो, जेठ सद्दाम, देवर मुरस्लीन समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुरस्लीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...