22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: नींद में घोंट दिया था पति का गला, हत्या की दोषी...

UP: नींद में घोंट दिया था पति का गला, हत्या की दोषी पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा

Published on

बुलंदशहर,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति का गला घोंटकर मौत के घाट उतारने वाली पत्नी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 25 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया है. करीब 6 साल पहले पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी ने नींद में पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. मामला बुलंदशहर के क्योली खुर्द इलाके इलाके का है.

दरअसल, बुलंदशहर की एक अदालत ने पारिवारिक विवाद में अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. वकील संजीव कुमार के मुताबिक, दोषी रजनी ने जून 2019 में बुलंदशहर के क्योली खुर्द इलाके में अपने पति शैलेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी.

वकील संजीव कुमार ने आगे कहा कि पीड़ित के भाई धीरेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद रजनी को गिरफ्तार कर लिया गया था. जांच में पता चला कि रजनी का आचरण विवाद का विषय था, जिससे दंपति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते थे. इसको लेकर ही 5 जून 2019 की रात रजनी ने अपने पति की नींद में गला घोंटकर हत्या कर दी.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...