14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यUP: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने किया 11 साल के बेटे...

UP: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने किया 11 साल के बेटे का कत्ल, दादा ने दर्ज कराया केस, दोनों गिरफ्तार

Published on

मेरठ ,

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में सोमवार को 11 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. साहिल नाम का यह बच्चा दौराला रोड स्थित मोहल्ला गढ़ी खटीकन में अपने घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

साहिल के दादा हनीफ ने थाने में तहरीर देकर साहिल की मां नसरीन और उसके प्रेमी समीर उर्फ शब्बू पर हत्या का आरोप लगाया. हनीफ का कहना है कि साहिल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और नसरीन अब समीर के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी.

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटे की हत्या
हनीफ का आरोप है कि समीर साहिल से खुन्नस रखता था और उसने नसरीन के साथ मिलकर साहिल का गला दबाकर हत्या की और फिर आत्महत्या का दिखावा करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया.तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नसरीन और समीर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस घटना पर मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि घटना की विवेचना जारी है. शुरुआती जांच में हत्या के आरोपों की पुष्टि हुई है. बच्चे की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ समुचित सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.

 

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...